Loading...
एमबाप्पे ने चैंपियंस लीग में रचा इतिहास, तोड़ा मेसी का एक दशक पुराना रिकॉर्ड
एमबाप्पे ने तोड़ा मेसी का रिकॉर्ड (तस्वीर: एक्स/@realmadriden)

एमबाप्पे ने चैंपियंस लीग में रचा इतिहास, तोड़ा मेसी का एक दशक पुराना रिकॉर्ड

Oct 16, 2026
10:38 am

क्या है खबर?

बीते बुधवार को रोम के ओलिम्पिको स्टेडियम में खेले गए UEFA चैंपियंस लीग (UCL) के लीग चरण के दूसरे मैच में रियल मैड्रिड ने एएस रोमा के खिलाफ 4-3 से जीत दर्ज की। इस जीत में स्टार स्ट्राइकर किलियन एम्बाप्पे ने एक गोल किया और इस दौरान लियोनल मेसी के 11 साल पुराने विश्व रिकॉर्ड को तोड़ दिया। वह चैंपियंस लीग में 100 मैच खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने हैं। आइए इस खबर के बारे में जानते हैं।

रिकॉर्ड 

एमबाप्पे ने मेसी का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा 

फ्रांस के स्टार फुटबॉलर एम्बाप्पे ने 27 साल और 198 दिन की उम्र में चैंपियंस लीग में अपना 100वां मैच खेला।

उन्होंने मेसी का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 28 साल और 84 दिन में अपने 100 मैच खेले थे।

दिलचस्प बात ये है कि मेसी ने भी अपना 100वां मैच 2015 में रोमा के खिलाफ ही खेला था।

एम्बाप्पे ने इस प्रतियोगिता में 3 क्लबों के लिए खेला है। वह इससे पहले मोनाको और PSG से खेल चुके हैं।

आंकड़े 

शानदार है एमबाप्पे का चैंपियंस लीग में रिकॉर्ड

एमबाप्पे का चैंपियंस लीग में रिकॉर्ड शानदार है। उन्होंने अब तक 100 मैचों में 100 गोल करने में अपना योगदान दिया है।

उन्होंने इस प्रतियोगिता में 72 गोल किए हैं और 28 असिस्ट दिए हैं।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के इतिहास में सिर्फ मेसी और लेवांडोव्स्की ने ही अपने 100वें मैच तक एमबाप्पे से ज्यादा गोल किए हैं।

बता दें कि अपने 100 मैचों तक लेवांडोव्स्की ने 81 और मेसी ने 77 गोल किए थे।

ADVERTISEMENT