Page Loader
लगातार सातवीं बार टी-20 विश्व कप खेलेंगे मार्टिन गुप्टिल, जानें उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स
गुप्टिल के नाम टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक छक्के (172) का रिकॉर्ड दर्ज है। (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

लगातार सातवीं बार टी-20 विश्व कप खेलेंगे मार्टिन गुप्टिल, जानें उनके आंकड़े और रिकॉर्ड्स

Sep 20, 2022
02:37 pm

क्या है खबर?

टी-20 विश्व कप 2022 के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम की घोषणा मंगलवार (20 सितंबर) को कर दी गई है। 15 सदस्यीय टीम की कमान केन विलियमसन को सौंपी गई है। विस्फोटक बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल को रिकॉर्ड सातवीं बार टी-20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड टीम में जगह दी गई है। आइये जानते हैं गुप्टिल के अब तक के विश्व कप मैचों में किए गए प्रदर्शन, आंकड़ों और रिकॉर्ड्स के बारे में।

जानकारी

न्यूजबाइट्स प्लस

आगामी टी-20 विश्व कप खेलकर गुप्टिल ड्वेन ब्रावो, क्रिस गेल, मोहम्मद महमुदुल्लाह और मुशफिकुर रहीम जैसे खिलाड़ियों के विशेष क्लब में शामिल हो जाएंगे। इन सभी ने 7-7 विश्व कप खेले हैं। शाकिब अल-हसन और रोहित शर्मा रिकॉर्ड अपना 8वां टी-20 विश्व कप खेलेंगे।

विश्व कप में प्रदर्शन

ऐसा रहा है टी-20 विश्व कप में गुप्टिल का प्रदर्शन

टी-20 विश्व कप 2009: पांच मैचों में 34 की औसत से 102 रन। टी-20 विश्व कप 2010: चार मैचों में 15 की औसत से 47 रन। टी-20 विश्व कप 2012: चार मैचों में 18.75 की औसत से 75 रन। टी-20 विश्व कप 2014: चार मैचों में 11.75 की औसत से 47 रन। टी-20 विश्व कप 2016: चार मैचों में 35 की औसत से 140 रन। टी-20 विश्व कप 2021: सात मैचों में 29.71 की औसत से 208 रन।

विश्व कप आंकड़े

टी-20 विश्व कप में कुल ऐसा रहा है गुप्टिल का प्रदर्शन

गुप्टिल ने अब तक छह टी-20 विश्व कप में कुल 28 मैच खेले हैं, जिनमें से 20 में ओपनिंग की है। उन्होंने 24.68 की औसत से कुल 617 रन बनाए हैं। इस बीच उनका स्ट्राइक रेट केवल 114.26 का रहा है। टी-20 विश्व कप में गुप्टिल ने अब तक दो अर्धशतक भी जमाए हैं। उनका उच्चतम स्कोर 93 रनों का रहा है। वे टी-20 विश्व कप मैचों में अब तक 61 चौके और 23 छक्के जमा चुके हैं।

आंकड़े

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में गुप्टिल के आंकड़े

गुप्टिल ने अपने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 121 मैचों में 31.79 की औसत से 3,497 रन बनाए हैं। गुप्टिल ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय में दो शतक और 20 अर्धशतक जमाए हैं। जिसमें उनका उच्चतम स्कोर 105 रनों का रहा है। वे टी-20 अब तक 307 चौके और 172 छक्के भी जमा चुके हैं। गुप्टिल टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित शर्मा (3,620) और विराट कोहली (3,584) के बाद तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

रिकॉर्ड्स

टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गुप्टिल के नाम दर्ज हैं ये रिकॉर्ड्स

गुप्टिल तीसरे सर्वाधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच (121) खेलने वाले खिलाड़ी हैं। पहले नंबर पर रोहित (136) और दूसरे शोएब मलिक (124, पाकिस्तान) हैं। कीवी बल्लेबाज टी-20 अंतरराष्ट्रीय में पांचवें सबसे ज्यादा अर्धशतक (22) जमाने वाले बल्लेबाज हैं। वे टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार तीन पारियों (67, 91*, 78*) में अर्धशतक जमाने वाले संयुक्त रूप से सातवें बल्लेबाज हैं। गुप्टिल टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के (172) जमाने वाले बल्लेबाज हैं।

विश्व कप टीम

टी-20 विश्व कप के लिए न्यूजीलैंड की टीम

न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, ट्रेंट बोल्ट, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर), लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गुप्टिल, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी और टिम साउथी। न्यूजीलैंड टीम में अपने दल में ज्यादातर उन्हीं खिलाड़ियों को बरकरार रखा है, जो पिछले विश्व कप में भी खेलते हुए नजर आए थे।