NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: RCB ने KKR को 7 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
    अगली खबर
    IPL 2025: RCB ने KKR को 7 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 
    RCB ने जीत के साथ किया IPL 2025 का आगाज (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: RCB ने KKR को 7 विकेट से हराया, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 22, 2025
    10:50 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 7 विकेट से हरा दिया।

    पहले बल्लेबाजी करते हुए KKR की टीम ने 174/8 का स्कोर बनाया था। जवाब में RCB ने विराट कोहली (59*) और फिल सॉल्ट (56) की शानदार पारियों के दम पर 7 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।

    आइए मैच में बने रिकॉर्ड्स पर एक नजर डाल लेते हैं।

    लेखा-जोखा

    मैच का लेखा-जोखा 

    मैच में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। KKR के कप्तान अजिंक्य रहाणे (56) और सुनील नरेन (44) को छोड़कर और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल पाया।

    क्रुणाल पांड्या ने 3 और जोश हेजलवुड ने RCB के लिए 2 विकेट लिए।

    जवाब में RCB को धमाकेदार शुरुआत मिली। पहले विकेट के लिए सॉल्ट और कोहली ने 96 रन जोड़ दिए। इसके बाद टीम ने आसानी से लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

    अर्धशतक

    रहाणे की कप्तानी पारी नहीं दिला पाई जीत 

    रहाणे ने मैच में 31 गेंदों का सामना किया और 56 रन बना दिए। उनके बल्ले से 6 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 180.65 की रही।

    यह उनके IPL करियर का 31वां और RCB के खिलाफ 5वां अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 25 गेंदों में पूरा किया। इसके साथ ही रहाणे IPL 2025 में अर्धशतक जमाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए।

    रहाणे ने अपने IPL करियर के 172 पारियों में 4,698 रन बनाए हैं।

    पारी

    सॉल्ट की धमाकेदार पारी पर एक नजर 

    सॉल्ट ने 31 गेंदों का सामना किया और 56 रन बनाए। उनके बल्ले से 9 चौके और 2 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 180.65 की रही। यह उनके IPL करियर का 7वां अर्धशतक रहा।

    उन्होंने अब तक 22 मुकाबले खेले हैं और इसकी 22 पारियों में 35.45 की औसत से 709 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 175.93 की रही है।

    सॉल्ट ने अपना अर्धशतक सिर्फ 30 गेंदों में पूरा किया।

    किंग

    कोहली ने शानदार पारी के दौरान हासिल की ये उपलब्धि 

    कोहली ने मैच में 36 गेंदों का सामना किया और 59 रन बनाए। उनके बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के निकले। यह उनके IPL करियर का 55वां अर्धशतक रहा।

    यह उनके टी-20 करियर का 400वां मैच भी रहा। इसके साथ ही वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के तीसरे और दुनिया के 23वें बल्लेबाज बन गए।

    अपनी पारी का 38वां रन बनाते ही उनके KKR के खिलाफ 1,000 रन भी पूरे हो गए।

    जानकारी

    2022 के बाद पहली बार KKR के खिलाफ जीती RCB 

    RCB को KKR के खिलाफ साल 2022 के बाद पहली जीत मिली है। IPL 2023 के 2 मैच KKR ने 81 और 21 रन से जीते थे। IPL 2024 में KKR की टीम ने 2 मैच 7 विकेट और 1 रन से जीते थे।

    गेंदबाजी

    RCB के गेंदबाज चमके 

    क्रुणाल ने मैच में 4 ओवर गेंदबाजी की और 29 रन देकर 3 विकेट लिए। उनकी इकॉनमी रेट 7.25 की रही। उन्होंने रहाणे (56), वेंकटेश अय्यर (6) और रिंकू सिंह (12) को अपना शिकार बनाया।

    उन्हें इस शानदार गेंदबाजी के कारण 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।

    क्रुणाल के अलावा हेजलवुड ने 4 ओवर में 22 रन खर्च करते हुए 2 विकेट झटके। उनकी इकॉनमी रेट 3.30 की रही।

    पॉवरप्ले

    पॉवरप्ले में 80 रन बने 

    सॉल्ट और कोहली ने 175 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पहले विकेट के लिए 95 रन जोड़े। पॉवरप्ले ओवरों में 80 रन बने जो अब IPL में RCB का दूसरा सबसे बड़ा पॉवरप्ले स्कोर है।

    यह KKR के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ पॉवरप्ले स्कोर भी है।

    सॉल्ट 31 गेंदों में 56 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें वरुण चक्रवर्ती ने पवेलियन भेजा। कोहली ने शानदार खेल जारी रखा, जबकि रजत पाटीदार ने 34 रनों का योगदान दिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025
    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    कोलकाता नाइट राइडर्स

    ताज़ा खबरें

    बिल गेट्स ने 2045 तक अपनी संपत्ति का 99 प्रतिशत हिस्सा दान करने का किया ऐलान बिल गेट्स
    क्या भारत और पाकिस्तान के बीच शुरू हो चुका है युद्ध, कौन करेगा इसकी घोषणा? ऑपरेशन सिंदूर
    पाकिस्तान के साथ तनाव को देखते हुए CA फाइनल समेत कई परीक्षाएं स्थगित चार्टर्ड अकाउंटेंट
    विजय देवरकोंडा फिल्मों के अलावा कहां-कहां से करते हैं कमाई? जानिए उनकी कुल संपत्ति  विजय देवरकोंडा

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025: BCCI मुख्यालय पर 20 मार्च को होगी सभी कप्तानों की बैठक, जानिए कारण BCCI
    IPL 2025: क्या है पंजाब किंग्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  IPL 2025
    IPL इतिहास में शतक लगाने के साथ-साथ हैट्रिक लेने का कारनामा कर चुके हैं ये खिलाड़ी IPL 2025
    IPL 2025 में ये अहम रिकॉर्ड्स बना सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी महेंद्र सिंह धोनी

    IPL 2025

    IPL इतिहास में इन विकेटकीपर ने किए हैं सर्वाधिक शिकार  इंडियन प्रीमियर लीग
    विराट कोहली बनाम रोहित शर्मा: IPL में दोनों बल्लेबाजों का कैसा रहा प्रदर्शन? जानिए आंकड़े विराट कोहली
    IPL 2025: क्या है गुजरात टाइटंस की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  गुजरात टाइटंस
    IPL 2025: क्या है राजस्थान रॉयल्स की मजबूती और कमजोरी? जानिए टीम का विश्लेषण  राजस्थान रॉयल्स

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

    IPL 2025 नीलामी: जितेश शर्मा को 11 करोड़ रुपये में किस टीम ने खरीदा? IPL 2025
    IPL 2025 नीलामी: रसिख डार सलाम को 6 करोड़ रुपये में किस टीम ने खरीदा? इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025 नीलामी: क्रुणाल पांड्या को 5.75 करोड़ रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने खरीदा क्रुणाल पांड्या
    IPL 2025: नीलामी के बाद ऐसी है RCB की टीम, जानिए कैसी होगी बेस्ट प्लेइंग इलेवन  IPL 2025

    कोलकाता नाइट राइडर्स

    IPL 2024 की चैंपियन रही कोलकाता नाइट राइडर्स का कैसा रहा सफर? आंकड़ों से जानिए इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: इस संस्करण फील्डिंग में इन खिलाड़ियों ने दिखाया दम, पकड़े सबसे अधिक कैच IPL 2024
    IPL 2024: वरुण चक्रवर्ती ने मध्य ओवर्स में झटके सर्वाधिक विकेट, जानिए आंकड़े IPL 2024
    IPL 2024: सुनील नरेन ने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' का पुरस्कार जीतकर बनाया यह रिकॉर्ड IPL 2024
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025