Page Loader
KKR बनाम CSK: अजिंक्य रहाणे ने IPL करियर का 30वां अर्धशतक बनाया, जानिए उनके आंकड़े
अजिंक्य रहाणे ने 24 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

KKR बनाम CSK: अजिंक्य रहाणे ने IPL करियर का 30वां अर्धशतक बनाया, जानिए उनके आंकड़े

Apr 23, 2023
09:46 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा है। यह उनके IPL करियर का 30वां और इस सीजन का दूसरा अर्धशतक रहा, जिस उन्होंने 24 गेंदों में पूरा किया। इससे पहले उन्होंने 8 अप्रैल मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ इस सीजन का सबसे तेज (19 गेंद) अर्धशतक जड़ा था। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी

कैसी रही रहाणे की पारी? 

मैच में सलामी बल्लेबाज रुतुराज गायकवाड़ (35) और डेवोन कॉनवे (56) ने पहले विकेट के लिए 73 रन की साझेदारी कर CSK को ठोस शुरुआत दिलाई। गायकवाड़ के आउट होने के बाद आए रहाणे ने कॉनवे के साथ 36 और फिर शिवम दुबे (50) के साथ 85 रन साझेदारी कर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने 244.83 की स्ट्राइक रेट से 29 गेंद में 71* रन जड़े। उन्होंने अपनी पारी में 6 चौके और 5 बेहतरीन छक्के भी जमाए।

प्रदर्शन

मौजूदा सीजन में कैसा रहा है रहाणे का प्रदर्शन?

IPL 2023 में रहाणे का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने मौजूदा सीजन में अब तक 5 मैचों में 52.25 की औसत और लगभग 200 की स्ट्राइक रेट से 209 रन बना लिए हैं। यह इस सीजन में उनके बल्ले से निकला दूसरा अर्धशतक है। वह 18 चौके और 11 छक्के भी जड़ चुके हैं। वह नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आते हैं और विकेट पर टिकने के साथ तेजी से रन बटोरकर अपनी टीम को मजबूती प्रदान करते हैं।

करियर

कैसा रहा है रहाणे का IPL करियर?

रहाणे ने IPL में 163 मैच खेले हैं और 31.49 की औसत और 123.04 की स्ट्राइक रेट से 4,283 रन बनाए हैं। उन्होंने IPL करियर में 2 शतक और 30 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 105 रन रहा है। उन्होंने 449 चौके और 91 छक्के लगाए हैं। रहाणे ने 3,481 गेंद का सामना किया है और वह 17 बार नॉटआउट भी रहे हैं। पिछले सीजन वह सिर्फ 7 मैच खेल पाए थे।

टीम स्कोर

CSK ने बनाया IPL 2023 का सबसे बड़ा टीम स्कोर

कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK ने निर्धारित 20 ओवरों के बाद 4 विकेट के नुकसान पर 235 का स्कोर बनाया है। यह इस सीजन का सबसे बड़ा टीम स्कोर बन गया है। रहाणे के अलावा कॉनवे ने 40 गेंद में 56 रन, दुबे ने 21 गेंदों में 50 रन की पारी खेली। KKR के सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए हैं। कुलवंत खेजरोलिया ने 44 रन देते हुए 2 विकेट लिए।