Page Loader
KKR बनाम CSK: अजिंक्य रहाणे ने IPL करियर में पूरे किए 5,000 रन, जानिए उनके आंकड़े
अजिंक्य रहाणे ने IPL में पूरे किए 5,000 रन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

KKR बनाम CSK: अजिंक्य रहाणे ने IPL करियर में पूरे किए 5,000 रन, जानिए उनके आंकड़े

May 07, 2025
09:02 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 57वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ 33 गेंदों में 48 रन (4 चौके और 2 छक्के) की शानदार पारी खेली। इस दौरान उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की। अपनी पारी का 31वां रन बनाते ही उनके IPL करियर में 5,000 रन पूरे हो गए। यह इस लीग में यह उपलब्धि हासिल करने वाले 9वें बल्लेबाज बने हैं। आइए उनके आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

उपलब्धि

रहाणे ने 182वीं पारी में हासिल की उपलब्धि

रहाणे IPL के सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक हैं। वह उन कुछ सक्रिय खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने पहले संस्करण (2008) में हिस्सा लिया था। रहाणे ने अपने शानदार करियर में KKR सहित कई टीमों का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने 197 मैच की 182वीं पारी में अपने 5,000 रन पूरे किए हैं। वह अब तक 30.59 की औसत और 124.89 की स्ट्राइक रेट से 5,017 रन बना चुके हैं। इसमें 2 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं।

वापसी

रहाणे ने IPL 2023 में की थी दमदार वापसी

रहाणे के लंबे समय से चल रही खराब फॉर्म के बाद IPL 2023 में जबरदस्त वापसी की थी। उन्होंने CSK के लिए मध्यक्रम में शानदार प्रदर्शन किया। इस अनुभवी खिलाड़ी ने 172.48 की शानदार स्ट्राइक रेट से 326 रन बनाकर सीजन का अंत किया। उनके इसी प्रदर्शन के चलते IPL 2024 सीजन के बाद KKR ने उन्हें 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। रहाणे हाल ही में IPL में 500 से चौके लगाने वाले छठे खिलाड़ी भी बने थे।

जानकारी

IPL में कैसा रहा है रहाणे की कप्तानी का रिकॉर्ड

रहाणे ने IPL में विभिन्न टीमों के लिए 36 मैचों में कप्तानी की है। उन्होंने 14 मैचों में टीम को जीत दिलाई और 21 मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा। वह इस लीग में अब तक 76 कैच लपक चुके हैं।