LOADING...
KKR बनाम RCB: शार्दुल ठाकुर ने बनाया IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
शार्दुल ठाकुर ने अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया है (तस्वीर: ट्विटर/@IPL)

KKR बनाम RCB: शार्दुल ठाकुर ने बनाया IPL करियर का पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Apr 06, 2023
09:33 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच 9वें मैच में कोलकाता के ऑलराउंडर खिलाड़ी शार्दुल ठाकुर ने धमाकेदार पारी खेली है। उन्होंने अपने IPL करियर का पहला अर्धशतक लगाया है। उन्होंने सिर्फ 20 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया और 29 गेंद में 68 रन की पारी खेली। शार्दुल ने पहला IPL मैच साल 2015 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ खेला था। आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी

कैसी रही शार्दुल की पारी?

KKR की टीम एक समय 89 रन पर 5 विकेट खो चुकी थी और 1-1 रन बनाने के लिए संघर्ष कर रही थी। ऐसे में शार्दुल बल्लेबाजी करने आए और IPL 2023 में सबसे तेज अर्धशतक बनाने वाले जोस बटलर की बराबरी कर ली। बटलर ने भी सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ सिर्फ 20 गेंद में अर्धशतक पूरा किया था। शार्दुल ने अपनी पारी के दौरान 9 चौके और 3 छक्के लगाए। उन्होंने 234.48 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की।

करियर

कैसा रहा है शार्दुल का IPL करियर?

शार्दुल इस मैच से पहले IPL में कोई बड़ी पारी नहीं खेल पाए थे। उन्होंने 77वें मैच में अपना पहला अर्धशतक लगाया है। उनका स्ट्राइक रेट 147.40 का रहा है। उन्होंने 14.65 की औसत से बल्लेबाजी की है। IPL में शार्दुल के 249 रन है। गेंदबाजी की बात करें तो उन्होंने 77 मुकाबलों में 82 विकेट लिए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 4/36 विकेट का रहा है। उन्होंने 9.10 की इकॉनमी से गेंदबाजी की है।