NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / विश्व कप 2023: केन विलियमसन की हो सकती है प्लेइंग इलेवन में वापसी, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    विश्व कप 2023: केन विलियमसन की हो सकती है प्लेइंग इलेवन में वापसी, जानिए उनके आंकड़े 
    केन विलियमसन चोटिल होने के कारण टीम से बाहर चल रहे हैं (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    विश्व कप 2023: केन विलियमसन की हो सकती है प्लेइंग इलेवन में वापसी, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Oct 31, 2023
    04:54 pm

    क्या है खबर?

    वनडे विश्व कप 2023 में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाफ मुकाबले में न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कप्तान केन विलियमसन चोटिल हो गए थे।

    इसके बाद वह अपनी टीम के लिए एक भी मुकाबला नहीं खेले हैं। न्यूजीलैंड अपना अगला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका टीम के खिलाफ 1 नवंबर को खेलने वाली है।

    इस मैच में विलियमसन की वापसी हो सकती है। उनकी वापसी से टीम का मध्यक्रम मजबूत होगा।

    ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

    चोट

    कैसे लगी थी विलियमसन को चोट?

    विलियमसन ने बांग्लादेश के खिलाफ 78 रन की पारी खेली थी। रन लेने के दौरान फील्डर ने एक जोरदार थ्रो किया था और गेंद उनके अंगूठे पर जाकर लगी थी।

    इसके कारण विलियमसन को मैदान भी छोड़ना पड़ा था।

    मैच के बाद उन्होंने बताया था कि उनका अंगूठा सूज गया, जिससे उन्हें बल्ला पकड़ने में काफी मुश्किल हो रही थी।

    इसके बाद विलियमसन की चोट का स्कैन किया गया था, जिससे पता चला था कि उनके हाथ में फ्रैक्चर है।

    आंकड़े

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कैसा रहा है विलियमसन का प्रदर्शन?

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के खिलाफ विलियमसन के आंकड़े कमाल के हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ 17 मैच खेले हैं। इसकी 17 पारियों में 47.85 की औसत से 670 रन बनाने में सफल रहे हैं।

    दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ विलियमसन ने 80.04 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। उन्होंने इस दौरान 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं।

    विलियमसन का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 145 रन रहा है। वह 3 बार नाबाद भी रहे हैं।

    वनडे

    कैसा रहा है विलियमसन का वनडे करियर?

    विलियमसन के नाम 162 वनडे क्रिकेट मैचों में 48.40 की औसत से 6,632 रन दर्ज हैं। वह 43 अर्द्धशतक के अलावा 13 शतक भी जमा चुके हैं।

    वह इस प्रारूप में न्यूजीलैंड के 5वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। बता दें कि न्यूजीलैंड पिछले 2 वनडे विश्व कप (2015 और 2019) में उपविजेता रहा था।

    विलियमसन ने दोनों संस्करणों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्हें 2019 संस्करण में तो 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' चुना गया था।

    मैच

    साल 2023 में सिर्फ 4 मैच खेल पाए  हैं विलियमसन 

    विलियमसन ने साल 2023 में 4 वनडे मैच खेले हैं। इसकी 4 पारियों में 80.66 की शानदार औसत के साथ 342 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 77.07 की रही है। विलियमसन ने इस दौरान 3 अर्धशतक लगाए हैं।

    इस लाल विलियमसन को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 16वें संस्करण में फील्डिंग करते समय घुटने में चोट लग गई थी।

    वह इसके बाद काफी दिनों तक क्रिकेट के मैदान से दूर थे और विश्व कप में ही वापसी की थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023
    केन विलियमसन

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025, क्वालीफायर-1: RCB ने PBKS को हराकर फाइनल में बनाई जगह, देखिए शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    क्वालीफायर-1: फिल सॉल्ट ने IPL में 10वां अर्धशतक लगाया, बने 'प्लेयर ऑफ द डे'  IPL 2025
    इंग्लैंड ने वनडे क्रिकेट में रचा इतिहास, बिना शतक बना दिए 400 रन  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2025: RCB ने क्वालीफायर-1 में PBKS को हराया, चौथी बार फाइनल में बनाई जगह IPL 2025

    न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप: न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को दिया 289 रनों का लक्ष्य, फिलिप्स-लैथम ने जमाए अर्धशतक  वनडे विश्व कप 2023
    न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान: टॉम लैथम ने लगाया वनडे करियर का 23वां अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े वनडे विश्व कप 2023
    वनडे विश्व कप 2023: ग्लेन फिलिप्स ने लगाया अफगानिस्तान के खिलाफ पहला अर्धशतक, जानिए आंकड़े  अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
    रहमानुल्लाह गुरबाज वनडे में लक्ष्य का पीछा करते हुए लगातार हो रहे विफल, जानिए आकड़े वनडे विश्व कप 2023

    दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम

    इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: रीजा हेंड्रिक्स ने जड़ा वनडे विश्व कप में अपना पहला अर्धशतक  वनडे विश्व कप 2023
    इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका: रासी वैन डेर डुसेन ने लगाया वनडे करियर का 13वां अर्धशतक रासी वान डेर डुसेन
    वनडे विश्व कप 2023: हेनरिक क्लासेन ने जमाया वनडे करियर का चौथा शतक, जानिए उनके आंकड़े  वनडे विश्व कप 2023
    दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया अपना उच्चतम वनडे स्कोर, क्लासेन-हैंड्रिक्स ने खेली उम्दा पारियां  इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    वनडे विश्व कप 2023

    भारत बनाम इंग्लैंड: रोहित साल 2023 में 1,000 वनडे रन पूरे करने वाले पहले कप्तान बने भारतीय क्रिकेट टीम
    वनडे विश्व कप 2023: रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18,000 रन पूरे, जानिए उनके आंकड़े   रोहित शर्मा
    विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ 11वीं बार बिना खाता खोले हुए आउट, जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    केएल राहुल के वनडे में 2,500 रन पूरे, ऐसा करने वाले 23वें भारतीय बल्लेबाज बने भारतीय क्रिकेट टीम

    केन विलियमसन

    इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम घोषित, काइल जैमीसन की वापसी न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    केन विलियमसन न्यूजीलैंड से सर्वाधिक टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने के करीब, जानिए आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    जेम्स एंडरसन ने केन विलियमसन को 9वीं बार किया आउट, जानिए दोनों के आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड: केन विलियमसन ने लगाया टेस्ट करियर का 26वां शतक, जानिए उनके आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025