Page Loader
जोशुआ लिटिल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने IPL खेलने वाले आयरलैंड के पहले क्रिकेटर
जोसुआ लिटिल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि (फोटो: ट्विटर/@gujarat_titans)

जोशुआ लिटिल ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, बने IPL खेलने वाले आयरलैंड के पहले क्रिकेटर

Mar 31, 2023
07:48 pm

क्या है खबर?

आयरलैंड के तेज गेंदबाज जोशुआ लिटिल ने अपना इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) डेब्यू कर लिया है। गुजरात टाइटंस के सीजन के पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में आते ही लिटिल ने एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम कर ली है। वह IPL खेलने वाले आयरलैंड क्रिकेट टीम के पहले क्रिकेटर बने हैं। लिटिल IPL में बिकने वाले भी पहले आयरिश खिलाड़ी हैं। गुजरात ने उन्हें 4.4 करोड़ रुपये में खरीदा था।

प्रदर्शन

शानदार रहा था लिटिल के लिए 2022 

लिटिल ने टी-20 विश्व कप 2022 में न्यूजीलैंड के खिलाफ हैट्रिक ली थी और ऐसा करने वाले दुनिया के छठे गेंदबाज बने थे। पिछले साल उन्होंने 26 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 7.58 की इकॉनमी से 39 विकेट अपनी झोली में डाले थे। इसके साथ ही वह एक कैलेंडर वर्ष में सबसे अधिक टी-20 अंतरराष्ट्रीय विकेट लेने वाले गेंदबाज (पूर्ण सदस्य टीम के खिलाड़ी) बने हैं। 53 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में वह 62 विकेट ले चुके हैं।