Page Loader
दूसरा टेस्ट: जोशुआ सिल्वा ने जड़ा इंग्लैंड के खिलाफ पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 
जोशुआ दा सिल्वा ने कमाल की पारी खेली (तस्वीर: एक्स/@ICC)

दूसरा टेस्ट: जोशुआ सिल्वा ने जड़ा इंग्लैंड के खिलाफ पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े 

Jul 20, 2024
06:34 pm

क्या है खबर?

इंग्लैंड क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन जोशुआ दा सिल्वा ने शानदार पारी (82*) खेली है। 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे जोशुआ ने निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ मिलकर टीम का स्कोर 457 रन तक पहुंचाया। इसी के साथ वेस्टइंडीज को पहली पारी के आधार पर 41 रनों की बढ़त मिली। ऐसे में आइए जोशुआ की पारी और उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी

कैसी रही जोशुआ की पारी और साझेदारी?

जोशुआ ने मैच में 122 गेंद का सामना किया और 82* रन बनाए। उनके बल्ले से 10 चौके और 3 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 67.21 की रही। इस खिलाड़ी ने जेसन होल्डर के साथ मिलकर 72 गेंद में 50 रन की साझेदारी निभाई। इसके बाद उन्होंने आखिरी विकेट के लिए शमर जोसेफ के साथ 78 गेंद में 71 रन जोड़ दिए। जोशुआ का इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में यह पहला अर्धशतक है।

इंग्लैंड

इंग्लैंड के खिलाफ कमाल के हैं जोशुआ के आंकड़े 

इंग्लैंड के खिलाफ जोशुआ ने पहला टेस्ट मैच साल 2022 में खेला था। उन्होंने अब तक 5 टेस्ट मैच इस टीम के खिलाफ खेले हैं। इसकी 7 पारियों में उन्होंने 3 बार नाबाद रहते हुए 286 रन बनाए हैं। उनकी औसत 71.50 की रही है। उनके बल्ले से 1 शतक और 1 अर्धशतक निकला है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100* रन रहा है। जोशुआ ने अपने टेस्ट करियर का एकमात्र शतक इंग्लैंड के ही खिलाफ ही लगाया है।

करियर

कैसा रहा है जोशुआ का टेस्ट करियर?

जोशुआ ने अपना पहला टेस्ट मैच न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ साल 2020 में खेला था। उन्होंने अब तक 27 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 47 पारियों में 8 बार नाबाद रहते हुए 1,083 रन बनाने में कामयाब रहे हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 5 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 100* रन रहा है। जोशुआ ने अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन इंग्लैंड के ही खिलाफ बनाए हैं।

पारी

कैसी रही वेस्टइंडीज की पारी?

वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड के 416 रन बनाए थे। जवाब में वेस्टइंडीज ने 457 रन बनाए और पहली पारी के आधार पर 41 रन की बढ़त ली। केवम हॉज ने टेस्ट करियर का पहला शतक लगाते हुए 120 रन की पारी खेली। उनके अलावा एलिक अथानाजे ने भी अपने बल्ले से कमाल दिखाया और 82 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए क्रिस वोक्स ने अच्छी गेंदबाजी की और 4 विकेट झटके। उनके अलावा गस एटकिंसन और शोएब बशीर को 2-2 सफलताएं मिली।