NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / भारत बनाम इंग्लैंड: अपना 100वां टेस्ट खेलेंगे जॉनी बेयरस्टो, जानिए उनके आंकड़े 
    अगली खबर
    भारत बनाम इंग्लैंड: अपना 100वां टेस्ट खेलेंगे जॉनी बेयरस्टो, जानिए उनके आंकड़े 
    जॉनी बेयरस्टो धर्मशाला में अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे (तस्वीर: एक्स/@ICC)

    भारत बनाम इंग्लैंड: अपना 100वां टेस्ट खेलेंगे जॉनी बेयरस्टो, जानिए उनके आंकड़े 

    लेखन आदर्श कुमार
    Mar 06, 2024
    05:39 pm

    क्या है खबर?

    भारतीय क्रिकेट टीम और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के बीच आखिरी टेस्ट मैच धर्मशाला में खेला जाना है। यह इंग्लैंड के दिग्गज खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो का 100वां टेस्ट होगा।

    वह 100 टेस्ट खेलने वाले इंग्लैंड के 17वें और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 78वें खिलाड़ी बन जाएंगे। वह इंग्लैंड के लिए रन बनाने के मामले में 17वें स्थान स्थान पर हैं।

    ऐसे में आइए इस खिलाड़ी के आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    रन

     भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाए 1,000 से ज्यादा रन 

    बेयरस्टो अपने टेस्ट करियर में सबसे ज्यादा रन ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ बनाए हैं। उन्होंने इस टीम के खिलाफ पहला मुकाबला साल 2013 में खेला था।

    26 टेस्ट मैच की 47 पारियों में इस खिलाड़ी ने 31.24 की औसत से 1,406 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 शतक और 6 अर्धशतक निकले हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 119 रन रहा है। भारत के खिलाफ बेयरस्टो ने 22 मैच में 31.39 की औसत से 1,193 रन बनाए हैं।

    शतक

    दोनों पारियों में लगा चुके हैं शतक 

    बेयरस्टो एक टेस्ट मैच की दोनों पारियों में शतक लगा चुके हैं। उन्होंने यह कारनामा भारत के खिलाफ साल 2022 में किया था।

    बर्मिंघम में खेले गए टेस्ट मैच में बेयरस्टो ने 106 और 114 रन की पारी खेली थी।

    बेयरस्टो भारत के खिलाफ किसी टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाने वाले सिर्फ तीसरे इंग्लिश बल्लेबाज बने थे। उनसे पहले ग्राहम गूच (1990) और एंड्रयू स्ट्रॉस (2008) में यह कारनामा कर चुके हैं।

    अंतरराष्ट्रीय 

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाए हैं 11,000 से ज्यादा रन 

    बेयरस्टो इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के मामले में 8वें स्थान पर हैं।

    उन्होंने अब तक 276 मुकाबले खेले हैं। इसकी 338 पारियों में उन्होंने 37.22 की औसत से 11, 354 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 23 शतक और 53 अर्धशतक लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 167 रन रहा है। वह 33 बार नाबाद भी रहे हैं।

    इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन जो रूट (19,041) ने बनाए हैं।

    करियर

    बेयरस्टो के टेस्ट करियर पर एक नजर 

    बेयरस्टो ने अपना पहला टेस्ट मैच साल 2012 में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। उन्होंने अब तक 99 टेस्ट मैच खेले हैं। इसकी 176 पारियों में 36.42 की औसत से 5,974 रन बनाए हैं।

    उनके बल्ले से 12 शतक और 26 अर्धशतक निकले हैं। वह 12 बार नाबाद भी रहे हैं।

    उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 167 रन रहा है। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उन्होंने 214 मैच में 42.82 की औसत से 13,705 रन बनाए हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    टेस्ट क्रिकेट
    जॉनी बेयरस्टो
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    ओला रोडस्टर X पर 10,000 रुपये फायदे घोषित, जानिए किन ग्राहकों को मिलेगा  ओला इलेक्ट्रिक
    IPL 2025, क्वालीफायर-2: MI और PBKS का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर भड़काऊ टिप्पणी के मामले में पुणे की छात्रा गुरुग्राम से गिरफ्तार ऑपरेशन सिंदूर
    CDS अनिल चौहान बोले- पाकिस्तान से हर बार धोखा ही मिला, बताई युद्धविराम की वजह अनिल चौहान

    इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    WTC 2023-25: भारत की इंग्लैंड के खिलाफ रिकॉर्ड जीत के बाद अंक तालिका पर एक नजर  भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: जसप्रीत बुमराह को चौथे टेस्ट से मिलेगा आराम- रिपोर्ट जसप्रीत बुमराह
    भारत बनाम इंग्लैंड: रांची में कैसा रहा है भारतीय क्रिकेट टीम का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    भारत बनाम इंग्लैंड: बेहद खराब फॉर्म में चल रहे हैं जॉनी बेयरस्टो, जानिए उनके आंकड़े जॉनी बेयरस्टो

    टेस्ट क्रिकेट

    अफगानिस्तान बनाम आयरलैंड: इकलौते टेस्ट मैच की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  आयरलैंड क्रिकेट टीम
    भारत की तीसरी सर्वाधिक टेस्ट जीत का हिस्सा रहे हैं रविचंद्रन अश्विन, पुजारा के बराबर पहुंचे भारतीय क्रिकेट टीम
    टेस्ट सीरीज: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन का ऐलान, न्यूजीलैंड को लगा बड़ा झटका ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: पहले टेस्ट मैच की संभावित टीम, प्रीव्यू और अन्य आंकड़े  ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम

    जॉनी बेयरस्टो

    भारत के खिलाफ दोनों पारियों में शतक लगाकर जॉनी बेयरस्टो ने बनाए ये रिकॉर्ड्स क्रिकेट रिकॉर्ड्स
    ICC टेस्ट रैंकिंग: 2016 के बाद से पहली बार टॉप-10 से बाहर हुए विराट कोहली विराट कोहली
    ICC प्लेयर ऑफ द मंथ: जून महीने के लिए जॉनी बेयरस्टो ने जीता अवार्ड क्रिकेट समाचार
    इंग्लैंड ने पहले टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को 41 रनों से हराया, बने ये रिकॉर्ड्स इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    क्रिकेट समाचार

    न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: रोमांचक स्थिति में पहुंचा पहला टेस्ट, ऐसा रहा तीसरे दिन का खेल न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने लांस क्लूजनर को नियुक्त किया अपना सहायक कोच इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स के शीर्ष-5 बल्लेबाजों पर एक नजर  दिल्ली कैपिटल्स
    IPL इतिहास में इन 5 बल्लेबाजों ने लगाए हैं सबसे ज्यादा शतक, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025