Page Loader
IPL 2023 नीलामी: झाई रिचर्डसन को मुंबई इंडियंस ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा
झाई रिचर्डसन पंजाब के लिए IPL खेल चुके हैं (तस्वीर:टि्वटर@ICC)

IPL 2023 नीलामी: झाई रिचर्डसन को मुंबई इंडियंस ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा

Dec 23, 2022
04:43 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 की नीलामी में झाई रिचर्डसन को मुंबई इंडियंस ने 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा है। उन्होंने अपना बेस प्राइज यही निर्धारित किया था। पिछले सीजन में रिचर्डसन IPL में एक भी मैच नहीं खेले थे। उससे पहले पंजाब किंग्स ने इस खिलाड़ी को 14 करोड़ रुपये देकर अपने साथ जोड़ा था। उन्हें 3 मैच खेलने का मौका मिला था। इस दौरान उन्होंने 7.50 की औसत से 15 रन बनाए थे और 3 विकेट झटके थे।

झाई रिचर्डसन

रिचर्डसन का टी-20 करियर

रिचर्डसन ने पहली बार 2021 में अपना IPL डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 18 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमें 29.26 की औसत और 19 विकेट झटके हैं। इस दौरान इस खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन (3/26) का रहा है। रिचर्डसन का इस दौरान इकोनॉमी 8.42 है। ऑस्ट्रेलिया का ये गेंदबाज अभी बिग बैस लीग में पर्थ स्कॉर्चर्स के लिए खेल रहा है। रिचर्डसन अपनी तेज गति और शानदार स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं।