NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ISL 2018-19 मैच 45: जमशेदपुर बनाम नॉर्थईस्ट, टीम न्यूज, मैच प्रीव्यू और टीवी इंफो
    अगली खबर
    ISL 2018-19 मैच 45: जमशेदपुर बनाम नॉर्थईस्ट, टीम न्यूज, मैच प्रीव्यू और टीवी इंफो

    ISL 2018-19 मैच 45: जमशेदपुर बनाम नॉर्थईस्ट, टीम न्यूज, मैच प्रीव्यू और टीवी इंफो

    लेखन Neeraj Pandey
    Dec 01, 2018
    04:09 pm

    क्या है खबर?

    आज शाम 7:30 बजे जमशेदपुर के टाटा स्पोर्ट्स ग्राउंड में इंडियन सुपर लीग (ISL) का मुकाबला खेला जाना है।

    जमशेदपुर अपने घर में नॉर्थईस्ट को होस्ट करेगी।

    दोनों ही टीमों ने सीजन की शुरुआत बढ़िया तरीके से की है और प्ले-ऑफ में जगह बनाने के नज़रिए से यह मुकाबला काफी महत्वपूर्ण है।

    सीजन की शुरूआत में दोनों टीमें एक बार आपस में भिड़ चुकी हैं और मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था।

    पढ़ें टीम न्यूज, मैच प्रीव्यू और टीवी इंफो।

    टीम न्यूज

    खिलाड़ियों का चोटिल होना जमशेदपुर की बड़ी समस्या

    जमशेदपुर के डिफेंडर राजू गायकवाड़ का हैमस्ट्रिंग की वजह से मैच खेलने पर संशय बना हुआ है।

    स्पेनिश खिलाड़ी सर्जियो सिडोंचा का चोट की वजह से वापस घर जाना जमशेदपुर के लिए काफी बड़ा झटका है।

    नॉर्थईस्ट का कोई खिलाड़ी चोटिल नहीं है और उनके लिए यह अच्छी खबर है।

    बार्थोलोमेव ओग्बेचे ISL के ज्वाइंट टॉप गोल स्कोरर हैं तो वहीं जुआन मसिया ने भी अब तक बढ़िया प्रदर्शन किया है।

    अवे मैचों में नॉर्थईस्ट ने शानदार प्रदर्शन किया है।

    मैच प्रीव्यू

    शानदार अवे और होम रिकॉर्ड वाली टीमें होंगी आमने-सामने

    नॉर्थईस्ट ने इस सीजन चार अवे मैच खेले हैं और चारों में ही उन्हें जीत हासिल हुई है।

    बार्थोलोमेव ओग्बेचे ने अब तक आठ गोल दागे हैं तो वहीं उरुग्वे के जुआन मसिया से भी उम्मीदें होंगी।

    जमशेदपुर ने भी अपने घर में इस सीजन कोई मुकाबला नहीं गंवाया है। घर में खेले चार मैचों में जमशेदपुर ने दो मैच जीते हैं और दो ड्रॉ रहे हैं।

    डिफेंस में टिरी और बिकास जैरू से बढ़िया प्रदर्शन की उम्मीदें होंगी।

    टीवी इंफो

    संभावित एकादश और टीवी इंफो

    जमशेदपुर FC: सुब्रता पॉल, प्रतीक चौधरी, टिरी, बिकास जैरू, रॉबिन गुरुंग, मारियो अर्क्वेस, पाब्लो मोर्गाडो, कार्लोस काल्वो, मेमो, माइकल सूसाइराज, सुमित पास्सी।

    नॉर्थईस्ट यूनाइटेड: पवन कुमार, रीगन सिंह, मैटो ग्रिक, गुरविंदर सिंह, कीगन परेरा, रॉलिन बोर्गेस, होजे ल्यूडो, रीडेम टलंग, फेड्रिको गलेगो, जुआन मसिया, बार्थोलोमेव ओग्बेचे।

    मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा और इसे स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है।

    हॉटस्टार और जियो टीवी एप पर मैच को लाइव स्ट्रीम किया जा सकता है।

    ISL

    बेंगलुरू ने जीता लगातार छठा मुकाबला

    ISL में बेंगलुरू FC का कहर जारी है। बीती रात पुणे सिटी को 2-1 से हराकर बेंगलुरु ने इस सीजन लगातार छठा मुकाबला जीता।

    उदांता सिंह ने मैच के 11वें मिनट में ही गोल दागकर बेंगलुरु को बढ़त दिला दी थी। 15वें मिनट में बेंगलुरु के डिफेंडर राहुल भेके गेंद को रोकने के चक्कर में अपने ही गोल में मार बैठे।

    88वें मिनट तक स्कोर 1-1 से बराबर था, लेकिन फिर राहुल भेके ने गोल दागकर बेंगलुरु को जीत दिलाई।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फुटबॉल समाचार
    इंडियन सुपर लीग

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    फुटबॉल समाचार

    रियल मैड्रिड ने चुना अपना स्थाई कोच, RFEF ने की पुष्टि रियल मैड्रिड
    La Liga: मेसी के 2 गोल के बावजूद बार्सिलोना की करारी हार बार्सिलोना FC
    UEFA नेशंस लीग: टॉप टियर से बाहर हुई 4 बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी जर्मनी फुटबॉल टीम
    नीदरलैंड ने जर्मनी से खेला रोमांचक ड्रॉ, नेशंस लीग से बाहर हुआ वर्ल्ड चैंपियन फ्रांस नीदरलैंड

    इंडियन सुपर लीग

    ISL 2018: छेत्री के लेट हेडर की बदौलत बेंगलुरू ने गोवा को 2-1 से हराया फुटबॉल समाचार
    ISL 2018: एक्स्ट्रा टाइम में दो गोल दागकर नार्थ-ईस्ट ने केरला को 2-1 से हराया फुटबॉल समाचार
    ISL 2018: छेत्री का 150वां मैच, बेंगलुरू ने दिल्ली को 1-0 से हराया फुटबॉल समाचार
    ISL 2018: पुणे का खराब प्रदर्शन जारी, नॉर्थईस्ट ने 2-0 से हराया फुटबॉल समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025