NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / ISL 2018: एक्स्ट्रा टाइम में दो गोल दागकर नार्थ-ईस्ट ने केरला को 2-1 से हराया
    अगली खबर
    ISL 2018: एक्स्ट्रा टाइम में दो गोल दागकर नार्थ-ईस्ट ने केरला को 2-1 से हराया

    ISL 2018: एक्स्ट्रा टाइम में दो गोल दागकर नार्थ-ईस्ट ने केरला को 2-1 से हराया

    लेखन Neeraj Pandey
    Nov 27, 2018
    11:54 am

    क्या है खबर?

    बीती रात खेले गए इंडियन सुपर लीग (ISL) के मुकाबले में नॉर्थ-ईस्ट यूनाइटेड ने केरला ब्लास्टर्स को 2-1 से हरा दिया।

    केरला ने 73वें मिनट में बढ़त ली थी, लेकिन नॉर्थ-ईस्ट ने एक्स्ट्रा टाइम में दो गोल दागकर मैच अपने नाम कर लिया।

    एक्स्ट्रा टाइम के पहले मिनट में ही केरला के कप्तान संदेश झिंगन ने फाउल किया जिस पर नॉर्थ-ईस्ट को पेनल्टी मिली।

    केरला के कोच डेविड जेम्स के लिए यह काफी निराशाजनक मैच रहा।

    नार्थ-ईस्ट

    नॉर्थ-ईस्ट ने एक्स्ट्रा टाइम में दागे दोनों गोल

    पहले हाफ में दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी थीं। मैच के 73वें मिनट में केरला को कॉर्नर किक मिली जिस पर उन्होंने मैच का पहला गोल दाग दिया।

    90 मिनट पूरे होने के बाद मैच में छह मिनट का एक्स्ट्रा टाइम जोड़ा गया।

    नॉर्थ-ईस्ट के लिए स्थापन्न खिलाड़ी जुआन मैसिया ने पेनल्टी जीती। ओबेछे ने पेनल्टी को गोल में तब्दील किया।

    केवल एक मिनट बाद ही मैसिया ने शानदार गोल दागते हुए नार्थ-ईस्ट को जीत दिला दी।

    केरला ब्लास्टर्स

    सीजन में सही शुरूआत के बाद भटक गई केरला

    पूर्व इंग्लिश गोलकीपर डेविड जेम्स ने पिछली बार ISL सीजन के बीच में ही जनवरी में केरला की कोचिंग की कमान संभाली थी।

    केरला ने पिछले साल जेम्स के अंडर छठी पोजीशन पर फिनिश किया था।

    इस सीजन केरला ने अपने पहले पांच मैचों में एक जीत और चार ड्रॉ खेले थे, लेकिन अब उन्होंने लगातार तीन मैच हारे हैं।

    फिलहाल आठ मैचों में सात अंक के साथ केरला अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

    आंकड़ें

    ISL 2018: आंकड़ों पर एक नजर

    पिछले सीजन 18 गोल दागकर गोल्डेन बूट विजेता रहे FC गोवा के फेरेन कोरोमिनास इस सीजन भी गोल करने के मामले में सबसे आगे हैं। कोरो ने इस सीजन अब तक आठ गोल दागे हैं।

    FC गोवा के ही गोलकीपर मोहम्मद नवाज ने सबसे ज्यादा 24 बचाव किए हैं।

    अहमद जहू ने सबसे ज्यादा 596 पास और 42 टैकल किए हैं और ये भी गोवा के ही हैं।

    मुंबई सिटी FC ने सबसे ज्यादा चार क्लीनशीट लिए हैं।

    इंडियन सुपर लीग

    बड़े नामों के बावजूद फ्लॉप रही है केरला

    ISL के पहले और तीसरे सीजन में केरला ने फाइनल खेला था और दोनों में ही उन्हें हार मिली थी, लेकिन पिछले सीजन से लेकर इस सीजन तक केरला का प्रदर्शन बेहद खराब रहा है।

    पिछले सीजन पूर्व मैनचेस्टर यूनाइटेड खिलाड़ी दिमितार बरबातोव और वेस ब्राउन के होने के बावजूद टीम ने लचर प्रदर्शन किया।

    संदेश झिंगन और सीके विनीथ जैसे बड़े इंडियन खिलाड़ी भी लगातार खेल रहे हैं, लेकिन क्लब के प्रदर्शन में कोई अंतर नहीं आ रहा है।

    अंक तालिका

    तीसरे स्थान पर पहुंचा नॉर्थ-ईस्ट

    केरला पर रोमांचक जीत दर्ज करने के बाद नॉर्थ-ईस्ट के सात मैचों में 14 अंक हो गए और वे अंक तालिका में तीसरे स्थान पर आ गए हैं।

    बेंगलुरू के खिलाफ हार झेलने के बाद भी गोवा आठ मैचों से 16 अंक लेकर पहले स्थान पर बना हुआ है।

    आठ मैचों में केवल सात अंक हासिल करने वाली केरला सातवें स्थान पर पहुंच गई।

    पिछली बार की ISL विजेता चेन्नईयन FC नीचे से दूसरे तथा दिल्ली अंतिम स्थान पर है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    फुटबॉल समाचार
    इंडियन सुपर लीग

    ताज़ा खबरें

    LPG सिलेंडर के दाम घटे, आधार और UPI के नियम बदले; आज से हुए ये बदलाव LPG की कीमतें
    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड

    फुटबॉल समाचार

    रियल मैड्रिड ने चुना अपना स्थाई कोच, RFEF ने की पुष्टि रियल मैड्रिड
    La Liga: मेसी के 2 गोल के बावजूद बार्सिलोना की करारी हार बार्सिलोना FC
    UEFA नेशंस लीग: टॉप टियर से बाहर हुई 4 बार की वर्ल्ड चैंपियन जर्मनी जर्मनी फुटबॉल टीम
    नीदरलैंड ने जर्मनी से खेला रोमांचक ड्रॉ, नेशंस लीग से बाहर हुआ वर्ल्ड चैंपियन फ्रांस नीदरलैंड

    इंडियन सुपर लीग

    ISL 2018: छेत्री के लेट हेडर की बदौलत बेंगलुरू ने गोवा को 2-1 से हराया फुटबॉल समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025