Page Loader
ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में लगाया पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
ईशान किशन ने बनाए 52 रन (तस्वीर: ट्विटर/@ishankishan51)

ईशान किशन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में लगाया पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

Jul 27, 2023
11:32 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम और वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच केंसिंग्टन ओवल में खेले गए पहले वनडे को भारत ने 5 विकेट से जीता। भारत की ओर रोहित शर्मा की जगह बतौर सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतरे ईशान किशन ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने 46 गेंदों पर 113.04 की स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 चौके और 1 छक्का लगाया। यह ईशान के वनडे करियर का चौथा और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला अर्धशतक है।

डेब्यू

सूर्यकुमार ने बनाए 19 रन

ईशान ने 18 जुलाई, 2021 को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में वनडे डेब्यू किया था। डेब्यू मैच में उन्होंने 59 रन बनाए थे। वह 15 वनडे की 14 पारियों में अब तक 562 रन बना चुके हैं। वनडे में उन्होंने एक दोहरा शतक भी लगाया है। 10 दिसंबर, 2022 को बांग्लादेश के खिलाफ चटगांव में उन्होंने 210 रन बनाए थे। ईशान के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 19 रन, रविंद्र जडेजा ने 16* रन और रोहित शर्मा ने 12* रन बनाए।