LOADING...
IPL: RCB की ओर से बनाए गए ये रिकॉर्ड्स टूटना है लगभग नामुमकिन
IPL में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के नाम दर्ज हैं कई बड़े रिकॉर्ड्स (तस्वीर: एक्स/@RCBTweets)

IPL: RCB की ओर से बनाए गए ये रिकॉर्ड्स टूटना है लगभग नामुमकिन

Mar 28, 2024
02:47 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 8वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मुंबई इंडियंस (MI) को 31 रन से हरा दिया। इसमें SRH ने 277/3 का स्कोर बनाया था, जो IPL इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर रहा। उसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) को पीछे छोड़ दिया, जिसने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 263/5 का स्कोर बनाया था। हालांकि, RCB के नाम अब भी कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज हैं, जिनका टूटना लगभग नामुमकिन है। आइए उन पर नजर डालते हैं।

रिकॉर्ड

एक संस्करण में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड

RCB की ओर से विराट कोहली ने 2016 संस्करण में 16 मैचों में 973 रन अपने नाम किए थे। उस दौरान उन्होंने 4 शतक और 7 अर्धशतक जड़े थे। यह रिकॉर्ड आज भी बरकरार है। उसके बाद कोई भी बल्लेबाज यह रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है। इसी तरह RCB के नाम इस प्रारूप में सबसे कम स्कोर (49/10 बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, 2017) बनाया था। यह भी आज तक एक रिकॉर्ड बना हुआ है और इसका टूटना संभव नहीं है।

पारी

एक पारी में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड

क्रिस गेल ने 2013 में RCB की ओर से पुणे वारियर्स के खिलाफ मैच में नाबाद 175 रन की पारी खेली थी। यह IPL इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। उसके बाद कोई 150 रन की पारी भी नहीं खेल पाया है। ऐसे में इस रिकॉर्ड का टूटना भी असंभव ही है। हर्षल पटेल ने 2021 संस्करण में RCB की ओर से कुल 32 विकेट चटकाए थे। यह एक सीजन में सर्वाधिक विकेट चटकाने का रिकॉर्ड आज भी बरकरार है।

Advertisement

गेंदबाजी

एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी का रिकॉर्ड

अनिल कुंबले ने 2009 संस्करण में RCB की ओर से राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 5 रन देकर 5 विकेट चटकाए थे। यह आज भी व्यक्तिगत गेंदबाजी का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है। ऐसे में इसका भी टूटना नामुमकिन नजर आता है। इसी तरह कोहली और एबी डिविलयर्स ने 2016 संस्करण में 229 रन की साझेदारी की थी। यह किसी भी विकेट के लिए सवोच्च साझेदारी का रिकॉर्ड है और आज भी कायम है। इसका भी टूनना मुश्किल ही है।

Advertisement

अन्य

15 ओवर के मैच शतक का रिकॉर्ड 

कोहली ने 2016 संस्करण में पंजाब किंग्स के खिलाफ 15 ओवर के मैच में 50 गेंदों में 113 रन की शतकीय पारी खेली थी। इसी तरह RCB की ओर से एक मैच में मोहम्मद सिराज और हर्षल ने 2-2 ओवर मेडन फेंके थे। RCB के नाम IPL में 200 रन की 3 साझेदारियां करने और एक व्यक्तिगत पारी में सर्वाधिक 17 छक्के (क्रिस गेल बनाम पुणे वाॅरियर्स, 2013) का भी रिकॉर्ड दर्ज हैं। इन सभी का टूटना भी मुश्किल है।

जानकारी

किसी एक टीम के लिए सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड

विराट कोहली IPL की शुरुआत से RCB से जुडे हैं और उन्होंने अब तक इस टीम के लिए 238 मुकाबले खेल लिए हैं। वह एक टीम के लिए इतने मैच खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। इस रिकॉर्ड का टूटना भी असंभव है।

Advertisement