Loading...
IPL: ट्रेड के जरिए SRH में शामिल हुए टी नटराजन, DC से जुड़े जीशान अंसारी
नटराजन SRH में हुए शामिल (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL: ट्रेड के जरिए SRH में शामिल हुए टी नटराजन, DC से जुड़े जीशान अंसारी

Oct 14, 2026
06:56 pm

क्या है खबर?

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने IPL 2027 से पहले टी नटराजन को अपनी टीम में शामिल किया है। दरअसल, SRH ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के साथ जीशान अंसारी का ट्रेड किया है और नटराजन की वापसी कराई है। लेग स्पिनर जीशान ने SRH की ओर से 2025 में 10 मैचों में 6 विकेट लिए थे। वह पिछले सीजन में नहीं खेले थे। बता दें कि DC ने 2025 की नीलामी में नटराजन को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।

आंकड़े 

5 करोड़ रुपये में SRH से जुड़े नटराजन 

नटराजन अब 5 करोड़ रुपये की बदली हुई फीस पर SRH से जुड़ेंगे।

दूसरी तरफ ट्रेड के बाद अंसारी की मौजूदा फीस 40 लाख रुपये ही रहेगी।

नटराजन ने 2020 से 2024 तक SRH का प्रतिनिधित्व किया था।

उन्होंने 2024 में अपना सबसे शानदार IPL सीजन खेला था, जिसमें उन्होंने 24.47 की औसत और 9.05 की इकॉनमी रेट से कुल 19 विकेट लिए थे। उस साल SRH की टीम उपविजेता रही थी।

करियर 

अब तक 3 टीमों से खेल चुके हैं नटराजन 

नटराजन 2017 में अपने पहले IPL सीजन में पंजाब किंग्स (PBKS) का हिस्सा थे, और फिर IPL 2018 से पहले 40 लाख रुपये में SRH में चले गए थे।

वह PBKS, SRH और DC की ओर से IPL में कुल 73 मैच खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 32.97 की औसत और 9.21 की इकॉनमी रेट से 72 विकेट लिए हैं।

उन्होंने IPL 2026 में 10 मैच में 5 विकेट चटकाए थे।

ADVERTISEMENT

ट्रेड 

क्या पांड्या और जायसवाल का हो सकेगा ट्रेड?

मुंबई इंडियंस (MI) के हार्दिक पांड्या और राजस्थान रॉयल्स (RR) के यशस्वी जायसवाल के बीच जिस संभावित ट्रेड की काफी चर्चा हो रही थी, इसके होने की संभावना कम ही लग रही है।

क्रिकबज के मुताबिक, दोनों फ्रेंचाइजी के बीच कुछ महीने पहले बातचीत हुई थी।

ऐसा माना जा रहा था कि RR के पास लुआन-ड्रे प्रेटोरियस के रूप में युवा सलामी बल्लेबाज मौजूद हैं।

ऐसे में जायसवाल का ट्रेड किए जाने की संभावना थी।

ADVERTISEMENT

कप्तानी 

रोहित की कप्तानी को लेकर नहीं हुई है कोई चर्चा 

क्रिकबज के अनुसार, MI के सूत्रों का कहना है कि रोहित शर्मा के कप्तान के तौर पर वापसी की बात पर अभी तक कोई चर्चा नहीं हुई है।

फ्रेंचाइजी कप्तानी के मुद्दे पर बात करने से पहले अपने कोचिंग सेटअप को फाइनल करना चाहती है।

MI फ्रेंचाइजी को अभी ये भी फैसला लेना है कि टीम के लिए नए कोच लाए जाएं या मौजूदा स्टाफ को ही बनाए रखा जाए।

ADVERTISEMENT