NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL: बैंगलोर के खिलाफ कैसा रहा है ऋषभ पंत का प्रदर्शन?
    अगली खबर
    IPL: बैंगलोर के खिलाफ कैसा रहा है ऋषभ पंत का प्रदर्शन?
    बैंगलोर के खिलाफ पंत ने लगाए चार अर्धशतक (तस्वीर- Twitter/@RishabhPant17)

    IPL: बैंगलोर के खिलाफ कैसा रहा है ऋषभ पंत का प्रदर्शन?

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 16, 2022
    10:51 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 27वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की टीमें आमने-सामने होंगी।

    DC ने अपने पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को हराया था और टीम जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

    आज वानखेड़े स्टेडियम में होने वाले मैच में DC के कप्तान ऋषभ पंत पर सबकी नजरें रहने वाली हैं। उनके RCB के खिलाफ प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

    आंकड़े

    पंत का IPL करियर और RCB के खिलाफ प्रदर्शन

    ऋषभ पंत ने अपने अब तक के IPL करियर में 88 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 35.24 की औसत और लगभग 147 की स्ट्राइक रेट से 2,608 रन बनाए हैं। इस बीच उन्होंने एक शतक और 15 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं।

    cricketpedia के मुताबिक बैंगलोर के खिलाफ पंत ने 43 की औसत और 147.14 की स्ट्राइक रेट से 387 रन बनाए हैं। उन्होंने बैंगलोर के खिलाफ चार अर्धशतक भी लगाए हैं।

    प्रदर्शन

    पंत का RCB के मुख्य गेंदबाजों के खिलाफ प्रदर्शन

    पंत ने मोहम्मद सिराज के खिलाफ 38 गेंदों में तीन चौकों और सात छक्कों की मदद से 72 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ सिराज ने तीन बार उनका विकेट लिया है।

    पंत ने जोश हेजलवुड के खिलाफ 13 गेंदों में 21 रन बनाए हैं। इस बीच हेजलवुड उन्हें आउट नहीं कर सके हैं।

    पंत ने सिद्धार्थ कॉल के सामने 33 गेंदों में 55 रन बनाए हैं। इस बीच सिद्धार्थ ने उन्हें एक बार आउट किया है।

    तेज और स्पिन गेंदबाजी

    तेज और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ पंत का प्रदर्शन

    पंत ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ 1,521 रन बनाए हैं जिसमें 73 छक्के और 145 चौके शामिल हैं। तेज गेंदबाजों के खिलाफ पंत 46 बार आउट भी हो चुके हैं। इस बीच उनका औसत 33 का रहा है।

    दूसरी तरफ स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ पंत 1,087 रन बना चुके हैं और 26 बार उनका शिकार भी बने हैं। इस दौरान पंत ने 44 छक्के और 92 चौके भी लगाए हैं।

    जानकारी

    IPL 2022 में पंत का प्रदर्शन

    पंत ने मौजूदा सीजन में अब तक चार मैचों में 36.67 की औसत और 135.80 की स्ट्राइक रेट से 110 रन बनाए हैं। इस बीच उनका सर्वोच्च स्कोर 43 रन रहा है, जो उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पुणे में बनाए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सबसे महंगे खिलाड़ियों का ऐसा रहा प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    'मां' ही नहीं, बॉलीवुड की इन हॉरर फिल्मों का भी इंतजार कर रहे दर्शक बॉलीवुड समाचार
    बाढ़ के पानी में डूबी कार की मरम्मत पड़ेगी महंगी, ये तरीके बचाएंगे खर्चा  मानसून
    IPL 2025: चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु पर हुई करोड़ों की बारिश, जानिए किसे क्या मिला  IPL 2025

    इंडियन प्रीमियर लीग

    पहले भी मैच जिताऊ पारी खेल चुके हैं राहुल तेवतिया, जानें उनकी बेहतरीन पारियां क्रिकेट समाचार
    IPL: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ कैसा रहा है रोहित शर्मा का प्रदर्शन? मुंबई इंडियंस
    KKR बनाम DC: जानें मुकाबले का ड्रीम इलेवन, मैच प्रीव्यू और अन्य अहम आंकड़े कोलकाता नाइट राइडर्स
    RCB बनाम MI: टॉस जीतकर बैंगलोर की पहले गेंदबाजी, टीम में हुए ये बदलाव क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025