Page Loader
IPL: महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है डेथ ओवर्स में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड
महेंद्र सिंह धोनी डेथ ओवर्स में रन बनाने में है माहिर (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL: महेंद्र सिंह धोनी के नाम दर्ज है डेथ ओवर्स में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड

Mar 19, 2024
02:30 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 17वें संस्करण का आगाज 22 मार्च से चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच मैच से होगा। CSK को इस बार भी कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में खिताब जीतने की उम्मीद होगी। धोनी टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं और उनके पास डेथ ओवर (17-20) में तेजी से रन बनाने का हुनर है। यही कारण है कि IPL इतिहास में डेथ ओवर्स में सर्वाधिक रन उन्हीं के नाम दर्ज हैं।

रिकॉर्ड

धोनी ने डेथ ओवर्स में बनाए हैं 2,632 रन

धोनी ने IPL के सभी 16 संस्करणों को मिलाकर डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा 2,632 रन अपने नाम किए हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि वह डेथ ओवर्स में 2,000 से अधिक रन बनाने वाले एकमात्र बल्लेबाज हैं। इस सूची में कीरोन पोलार्ड (1,708) दूसरे, एबी डिविलियर्स (1,421) तीसरे, दिनेश कार्तिक (1,364) चौथे, रविंद्र जडेजा (1,307) 5वें, रोहित शर्मा (1,149) छठे, हार्दिक पांड्या (1,086) 7वें और विराट कोहली (1,045) 8वें पायदान पर हैं।

करियर

कैसा रहा है धोनी का IPL करियर?

धोनी ने IPL में साल 2008 में पहली बार कप्तानी की थी। उन्होंने 226 मैच कप्तान के तौर पर खेले हैं, जिसमें से 133 जीते हैं और 91 में सामना करना पड़ा है। उनका जीत प्रतिशत 58.84 का रहा है। धोनी IPL में अब तक 250 मैच में 38.79 की औसत से 5,082 रन बना चुके हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 135.92 की रही है। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक भी लगाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 84 रन रहा है।