NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / दिनेश कार्तिक का कैसा रहा है IPL करियर? जानिए उनके रिकॉर्ड्स और आंकड़े
    अगली खबर
    दिनेश कार्तिक का कैसा रहा है IPL करियर? जानिए उनके रिकॉर्ड्स और आंकड़े
    दिनेश कार्तिक अब IPL नहीं खेलेंगे? (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    दिनेश कार्तिक का कैसा रहा है IPL करियर? जानिए उनके रिकॉर्ड्स और आंकड़े

    लेखन आदर्श कुमार
    May 23, 2024
    04:47 pm

    क्या है खबर?

    रिपोर्ट्स हैं कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार खिलाड़ी दिनेश कार्तिक ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) को अलविदा कह दिया है।

    राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ मिली हार के बाद कार्तिक ने हाथों में ग्लव्स लिए साथी खिलाड़ियों और फैंस का शुक्रिया अदा किया। कोच एंडी फ्लावर ने भी कार्तिक के संन्यास की तरफ संकेत दिए हैं।

    ऐसे में आइए उनके रिकॉर्ड्स और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

    टीम

    6 IPL टीमों में खेले हैं कार्तिक 

    कार्तिक ने IPL 2024 में RCB के लिए तीसरा सीजन खेला। वह साल 2015 में भी RCB का हिस्सा थे। दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए यह खिलाड़ी साल 2008 से 2010 तक खेला। वह 2014 में भी इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा थे।

    पंजाब के लिए वह साल 2011 और मुंबई इंडियंस (MI) के लिए 2012 और 2013 का सीजन खेले।

    गुजरात लायंस के लिए वह 2016-17 और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए कार्तिक 2018 से 2021 तक खेले थे।

    ज्यादा

    IPL में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ियों पर एक नजर 

    कार्तिक IPL में सबसे ज्यादा मुकाबले खेलने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 257 मैच खेले हैं। MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने भी 257 मैच खेले हैं।

    विराट कोहली के नाम 252 मुकाबले हैं। IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड महेंद्र सिंह धोनी के नाम है। उन्होंने 264 मैच खेले हैं।

    इन सभी के अलावा कोई भी खिलाड़ी 250 मुकाबले नहीं खेल पाया है। रविंद्र जडेजा के नाम 240 मुकाबले हैं।

    दिग्गज

    इन दिग्गज खिलाड़ियों की सूची में था कार्तिक का नाम 

    कार्तिक उन 7 खिलाड़ियों में से थे, जो IPL के पहले सीजन (2008) से अब तक लगातार इस टूर्नामेंट में खेलते आए थे। कार्तिक के अलावा धोनी, कोहली, रोहित, शिखर धवन, रिद्धिमान साहा और मनीष पांडे इस सूची में शामिल हैं।

    कार्तिक ने IPL के 17 सीजन में सिर्फ 2 मुकाबलों का हिस्सा नहीं रहे हैं। उन्होंने अपना पहला मुकाबला दिल्ली डेयरडेविल्स अब दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए खेला था।

    करियर

    आखिरी IPL सीजन में कैसा रहा कार्तिक का प्रदर्शन?

    कार्तिक ने अपने आखिरी IPL सीजन में 15 मुकाबले खेले। इस दौरान वह 4 बार नाबाद रहे और 36.22 की औसत से 326 रन बनाने में कामयाब रहे।

    उनकी स्ट्राइक रेट 187.36 की रही। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 83 रन रहा।

    उन्होंने अपने आखिरी IPL सीजन में 27 चौके और 22 छक्के लगाए। इसी के साथ उन्होंने 4 कैच लपके और 1 खिलाड़ी को स्टंप आउट किया।

    आंकड़े

    कार्तिक के IPL करियर पर एक नजर 

    कार्तिक ने 2008 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 257 मैच खेल चुके हैं, जिसकी 234 पारियों में 26.32 की औसत और 135.36 की स्ट्राइक रेट से 4,842 रन बना चुके हैं।

    इसमें 22 अर्धशतक शामिल है। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 97 रन का रहा है। वह 50 बार नाबाद भी रहे हैं। उन्होंने विकेट के पीछे 182 शिकार किए हैं।

    इसी तरह 7 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार जीते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दिनेश कार्तिक
    टी-20 क्रिकेट
    क्रिकेट समाचार
    IPL 2024

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं भारत की प्रभावशाली महिला संस्थापकों की सूची में जगह पाने वाली मृणाल पांचाल? मनोरंजन
    इंग्लैंड दौरे से पहले गंभीर और गिल की प्रेस कॉन्फ्रेंस, बेंगलुरु भगदड़ पर कही ये बात गौतम गंभीर
    भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत फिर शुरू, इन मुद्दों पर बन सकती है सहमति भारत-अमेरिका संबंध
    अभिनेता मुजम्मिल इब्राहिम का दावा- दीपिका पादुकोण मुझे डेट कर रही थीं, लेकिन मैंने छोड़ दिया दीपिका पादुकोण

    दिनेश कार्तिक

    RR बनाम RCB: बैंगलोर ने चार विकेट से दर्ज की जीत, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स राजस्थान रॉयल्स
    कार्तिक ने घरेलू क्रिकेट और IPL के जरिए जिंदा रखा है विश्व कप खेलने का सपना इंडियन प्रीमियर लीग
    RCB बनाम SRH: कार्तिक को बल्लेबाजी कराने के लिए 'रिटायर आउट' होना चाहते थे डु प्लेसी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2022: आचार संहिता के उल्लंघन के लिए दिनेश कार्तिक पर लगा जुर्माना इंडियन प्रीमियर लीग

    टी-20 क्रिकेट

    टी-20 विश्व कप में ये हैं बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज  टी-20 विश्व कप 2024
    टी-20 विश्व कप: श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले शीर्ष बल्लेबाज  टी-20 विश्व कप 2024
    IPL में RCB और CSK का एक-दूसरे के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? आंकड़ों से जानिए चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2024: SRH बनाम PBKS मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  सनराइजर्स हैदराबाद

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2024: रोहित शर्मा ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ  किया संघर्ष, जानिए हैरान करने वाले आंकडे़  IPL 2024
    IPL 2024: हार्दिक पांड्या ने तेज गेंदबाजों के खिलाफ किया संघर्ष, जानिए हैरान करने वाले आंकडे़  हार्दिक पांड्या
    IPL 2024: RCB ने CSK को हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह, मैच में बने ये रिकॉर्ड्स  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2024 में 7 मैच ही जीत सकी CSK की टीम, जानिए ऐसा रहा सफर  चेन्नई सुपरकिंग्स

    IPL 2024

    IPL 2024: SRH ने PBKS को हराते हुए दर्ज की अपनी 8वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    रविंद्र जडेजा ने IPL 2024 में ये रिकॉर्ड्स किए अपने नाम, जानिए आंकड़े   रविंद्र जडेजा
    IPL 2024 में PBKS ने जीते सिर्फ 5 मैच, जानिए कैसा रहा सफर इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 विश्व कप में सर्वाधिक बार 'प्लेयर ऑफ द मैच' पुरस्कार जीतने वाले खिलाड़ियों पर नजर टी-20 विश्व कप 2024
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025