NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL टीमों ने अपने इन शीर्ष खिलाड़ियों को कर दिया रिलीज
    अगली खबर
    IPL टीमों ने अपने इन शीर्ष खिलाड़ियों को कर दिया रिलीज
    ऋषभ पंत को दिल्ली ने रिलीज कर दिया (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL टीमों ने अपने इन शीर्ष खिलाड़ियों को कर दिया रिलीज

    लेखन आदर्श कुमार
    Nov 01, 2024
    12:04 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की फ्रेंचाइजियों ने 31 अक्टूबर की समय सीमा से पहले अपने रिटेन खिलाड़ियों की अंतिम सूची जारी कर दी है।

    राजस्थान रॉयल्स (RR) और मौजूदा चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को रिटेन किया है।

    IPL 2025 से पहले होने वाली नीलामी को देखते हुए इन टीमों ने अपने कई शीर्ष खिलाड़ियों को भी छोड़ दिया है। ऐसे में आइए उनकी सूची पर एक नजर डालते हैं।

    मुंबई

    ईशान किशन और टिम डेविड को MI ने किया रिलीज 

    ईशान किशन और टिम डेविड मुंबई इंडियंस (MI) द्वारा रिलीज किए गए 2 बड़े नाम हैं। IPL 2024 में किशन ने 24 मैच खेले थे और 22.85 की औसत से 320 रन बनाए थे। उनके बल्ले से सिर्फ 1 अर्धशतक निकला था।

    डेविड ने 11 पारियों में 158.55 की स्ट्राइक रेट से 241 रन बनाए थे।

    ऐसा माना जा रहा है कि MI नीलामी के दौरान ईशान को एक बार फिर अपने टीम के साथ जोड़ सकती है।

    हैदराबाद

    हैदराबाद ने छोड़ा भुवनेश्वर और नटराजन का साथ 

    IPL 2024 का फाइनल खेलने वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया। इस दौरान उन्होंने टी नटराजन और भुवनेश्वर कुमार जैसे अपने शीर्ष खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया।

    भुवनेश्वर 157 विकेट के साथ SRH के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। आखिरी सीजन में इस खिलाड़ी ने 11 विकेट लिए थे।

    नटराजन ने पिछले सीजन 19 विकेट झटके थे। उन्होंने इस फ्रेंचाइजी के लिए 65 विकेट लिए हैं।

    कोलकाता

    कोलकाता ने इन खिलाड़ियों को छोड़ा 

    IPL 2024 की ट्रॉफी जीतने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। सबको चौंकाते हुए इस फ्रेंचाइजी ने अपने कप्तान श्रेयस अय्यर को ही रिलीज कर दिया। उन्होंने पिछले सीजन 351 रन बनाए थे।

    मिचेल स्टार्क जो IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी रहे, उन्हें भी टीम ने रिलीज कर दिया। इस खिलाड़ी ने 17 विकेट झटके थे।

    39.54 की औसत से 435 रन बनाने वाले फिल सॉल्ट को भी KKR ने रिलीज किया।

    राजस्थान 

    जोस बटलर और युजवेंद्र चहल से राजस्थान ने नाता तोड़ा 

    KKR की तरह राजस्थान रॉयल्स (RR) ने भी अपने 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया। हालांकि, उन्होंने भी सबको चौंकाते हुए अपने स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल और दिग्गज बल्लेबाज जोस बटलर को रिलीज कर दिया।

    चहल IPL में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी हैं। पिछले सीजन इस खिलाड़ी ने 18 विकेट अपने नाम किए थे। वह 3 सीजन के लिए RR की टीम का हिस्सा थे।

    बटलर ने 2 शतक के साथ पिछले सीजन 359 रन बनाए थे।

    पंजाब

    पंजाब ने इन्हें नहीं किया रिटेन

    पंजाब किंग्स (PBKS) ने सिर्फ 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया। नीलामी में इस टीम के पास सबसे बड़ा पर्स होगा। उन्हें कप्तान के साथ एक पूरी नई टीम ढूंढनी होगी।

    टीम ने सबको चौंकाते हुए अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल और कगिसो रबाडा को रिलीज कर दिया।

    हर्षल ने IPL 2024 में पर्पल कैप अपने नाम किया था। उन्होंने 24 विकेट झटके थे। अर्शदीप ने 19 और रबाडा ने 11 विकेट लिए थे।

    रिलीज

    ऋषभ पंत और केएल राहुल भी रिलीज 

    लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने अपने कप्तान केएल राहुल को रिलीज कर दिया। IPL 2024 में उन्होंने 14 मैचों में 520 रन बनाए थे। उनकी औसत 37.14 की रही थी।

    वह IPL 2022 में इस टीम के साथ आए थे और LSG के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

    दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने भी अपने कप्तान ऋषभ पंत को रिलीज कर दिया। साल 2016 से पंत इस टीम का हिस्सा थे। पिछले सीजन उन्होंने 446 रन बनाए थे।

    जानकारी

    गुजरात ने डेविड मिलर को किया रिलीज 

    गुजरात टाइटंस (GT) ने अपने 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया। उन्होंने अपने स्टार खिलाड़ी डेविड मिलर को रिलीज कर दिया। साल 2022 से मिलर टीम का हिस्सा थे। पिछले सीजन इस खिलाड़ी ने 9 मचै में 210 रन बनाए थे।

    जानकारी

    RCB और CSK ने इनका साथ छोड़ा 

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मोहम्मद सिराज को रिलीज किया। सिराज ने RCB के लिए 87 मैच में 83 विकेट झटके थे। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, रचिन रविंद्र और डेवोन कॉनवे जैसे बड़े नाम को रिलीज कर दिया।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    राजस्थान रॉयल्स
    ऋषभ पंत
    केएल राहुल

    ताज़ा खबरें

    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स
    यूक्रेन का रूस के एयरबेस पर बड़ा ड्रोन हमला, मार गिराए 40 बमवर्षक विमान रूस समाचार
    आमिर खान ने रीना दत्ता के साथ अपनी शादी को बताया 'जवानी का जोश'  आमिर खान
    इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज: कीसी कार्टी ने अपने वनडे करियर का चौथा शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े इंग्लैंड क्रिकेट टीम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025 में जहीर खान होंगे लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटर जहीर खान
    BCCI करेगा इम्पैक्ट प्लेयर और 2 बाउंसर नियमों की समीक्षा- रिपोर्ट  BCCI
    क्या रोहित शर्मा MI छोड़कर LSG का बनेंगे हिस्सा? जोंटी रोड्स ने दिया बड़ा बयान  लखनऊ सुपर जायंट्स
    IPL 2025: राहुल द्रविड़ होंगे राजस्थान रॉयल्स की टीम के प्रमुख कोच  राहुल द्रविड़

    राजस्थान रॉयल्स

    CSK बनाम RR: सिमरजीत सिंह ने किया IPL में अपना सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: CSK ने RR को हराते हुए दर्ज की अपनी 7वीं जीत, ये बने रिकॉर्ड्स इंडियन प्रीमियर लीग
    CSK बनाम RR: ट्रेंट बोल्ट ने IPL में खेले 100 मुकाबले, जानिए उनके आंकड़े  ट्रेंट बोल्ट
    रविचंद्रन अश्विन ने चेपॉक स्टेडियम पर पूरे किए अपने 50 IPL विकेट, जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    ऋषभ पंत

    IPL 2024: PBKS बनाम DC मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: ऋषभ पंत की 15 महीने बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में कैसी रही वापसी? इंडियन प्रीमियर लीग
    ऋषभ पंत DC के लिए 100वां IPL मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने, जानिए उनके आंकड़े  इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2024: ऋषभ पंत का CSK के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग

    केएल राहुल

    केएल राहुल बॉक्सिंग डे टेस्ट में लगा चुके हैं 2 शतक, जानिए उनके आंकड़े भारतीय क्रिकेट टीम
    केएल राहुल का SENA देशों में कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए उनके टेस्ट के आंकड़े टेस्ट क्रिकेट
    केएल राहुल ने विदेशी जमीं पर जड़ा टेस्ट शतक, महेंद्र सिंह धोनी के क्लब में शामिल भारतीय क्रिकेट टीम
    भारतीय टीम ने वैकल्पिक अभ्यास सत्र में लिया हिस्सा, केप टाउन में खेला जाएगा दूसरा टेस्ट भारतीय क्रिकेट टीम
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025