IPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजी और सहायक कोच
क्या है खबर?
दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सत्र से पहले बड़ी घोषणा की है। भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को सहायक और बल्लेबाजी कोच नियुक्त किया है। इस नियुक्ति के साथ युवराज की दिल्ली फ्रेंचाइजी में वापसी हुई है। साल 2015 में फ्रेंचाइजी ने उन्हें 16 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा था। उस समय वह सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। युवराज ने उस सत्र में दिल्ली डेयरडेविल्स की ओर से सभी 14 मैच खेले थे।
टीम
कोचिंग करियर की शुरुआत करेंगे युवराज
भारत के लिए 304 वनडे, 40 टेस्ट और 58 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके 44 वर्षीय युवराज टी-20 विश्व कप 2007 और वनडे विश्व कप 2011 जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे हैं।
पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने कई अनुभवी और उभरते भारतीय खिलाड़ियों का मार्गदर्शन भी किया है।
DC के साथ उनकी यह नियुक्ति पहली औपचारिक कोचिंग भूमिका है।
इस तरह युवराज आगामी IPL सत्र में DC की टीम के साथ अपने कोचिंग करियर की शुरुआत भी करेंगे।
बयान
युवराज ने क्या कहा?
अपनी नई भूमिका को लेकर युवराज ने कहा, "मैं DC के साथ अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने के लिए उत्साहित हूं। इस फ्रेंचाइजी से मेरा पुराना जुड़ाव रहा है और मैं इसके मालिकों को अच्छी तरह जानता हूं। यही वजह है कि यह मेरे लिए एक खास अवसर है। मैं दादा (सौरव गांगुली) के साथ फिर से काम करने को लेकर भी उत्साहित हूं। इस बार हम दोनों कोच के रूप में साथ काम करेंगे।"
टीम
मैं टीम के लिए योगदान देने के लिए उत्सुक हूं
युवराज ने आगे कहा, "कोचिंग ऐसा काम है, जिसे लेकर मैं वास्तव में जुनूनी हूं और इस बेहद प्रतिभाशाली टीम के साथ काम शुरू करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं। मुझे यकीन है कि यह मेरे लिए एक रोमांचक सफर होगा। मैं टीम की सफलता में योगदान देने के लिए उत्सुक हूं।"
DC ने नए सीजन के लिए गांगुली को अपना मुख्य कोच बनाया है। गांगुली पहले भी टीम के साथ जुड़े रहे हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखें वीडियो
A champion. A leader. 𝐀 𝐓𝐢𝐠𝐞𝐫. 🐅🔥
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) October 13, 2026
The legend who inspired generations is ready to shape Dilli's legacy. Welcome home, Yuvi paa! 💙❤️ pic.twitter.com/i7A77rv2tJ