NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: MI से डेब्यू करते हुए इन गेंदबाजों ने लिए हैं पहली गेंद पर विकेट
    अगली खबर
    IPL 2025: MI से डेब्यू करते हुए इन गेंदबाजों ने लिए हैं पहली गेंद पर विकेट
    अश्विनी ने अपने डेब्यू में किया प्रभावित (तस्वीर: एक्स/@IPL)

    IPL 2025: MI से डेब्यू करते हुए इन गेंदबाजों ने लिए हैं पहली गेंद पर विकेट

    लेखन अंकित पसबोला
    Apr 01, 2025
    06:13 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 12वें मैच में मुंबई इंडियंस (MI) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 8 विकेट से हराया।

    इस मैच में MI की जीत के नायक अश्विनी कुमार रहे। बाएं हाथ के इस युवा तेज गेंदबाज ने मैच में कुल 4 विकेट लिए। उन्होंने डेब्यू करते हुए अपनी पहली गेंद पर ही विकेट हासिल किया।

    इस बीच MI के उन गेंदबाजों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने अपनी पहली गेंद पर विकेट चटकाया है।

    #1 

    अली मुर्तजा (IPL 2010)

    क्रिकबज के अनुसार, अली मुर्तजा IPL में MI के लिए ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज थे। उन्होंने अपने IPL करियर की पहली ही गेंद पर राजस्थान रॉयल्स (RR) के नमन ओझा को आउट किया था।

    यह मुर्तजा का मैच का एकमात्र विकेट था। उन्होंने अपने 4 ओवर में 46 रन दिए थे।

    मुकाबले में MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 212/6 का स्कोर बनाया और 4 रन से जीत हासिल की थी।

    #2 

    अल्जारी जोसेफ (IPL 2019)

    अल्जारी जोसेफ IPL डेब्यू पर 6 विकेट लेने वाले एकमात्र गेंदबाज बने हुए हैं।

    कैरेबियाई तेज गेंदबाज ने IPL 2019 में MI का प्रतिनिधित्व करते हुए SRH के खिलाफ घातक गेंदबाजी की थी।

    उन्होंने 12 रन देते हुए कुल 6 विकेट चटकाए थे। जोसेफ ने अपनी पहली ही गेंद पर डेविड वार्नर को आउट किया था। उस मुकाबले में SRH की टीम 137 रनों का पीछा करते हुए 96 रन पर सिमट गई थी।

    #3 

    डेवाल्ड ब्रेविस (IPL 2022)

    दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस भी इस गेंदबाजों की सूची का हिस्सा हैं। उन्होंने IPL 2022 में RCB के विराट कोहली को अपनी पहली गेंद पर आउट किया था।

    ब्रेविस ने सिर्फ 3 गेंदें की थी क्योंकि उनकी टीम मैच हार चुकी थी। मैच में MI ने पहले खेलते हुए 151/6 का स्कोर बनाया था।

    जवाब में RCB की टीम ने 18.3 ओवर में लक्ष्य हासिल किया था।

    #4 

    अश्विनी सिंह (IPL 2025)

    अश्विनी ने अपनी पहली ही गेंद पर विपक्षी टीम के कप्तान अजिंक्य रहाणे (11) को आउट करते हुए अपने विकेटों का खाता खोला।

    इसके बाद उन्होंने शानदार गेंदबाजी जारी रखी और रिंकू सिंह (17), मनीष पांडे (19) और आंद्रे रसेल (5) को पवेलियन की राह दिखा दी।

    इससे KKR की टीम पूरी तरह से बैकफुट पर आ गई।

    अश्विनी ने अपने 3 ओवर में 24 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।

    जानकारी

    अश्विनी ने हासिल की ये उपलब्धि

    अश्विनी IPL के इतिहास में डेब्यू मैच में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने अमित सिंह का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने IPL 2009 में RR से खेलते हुए 9 रन पर 3 विकेट लिए थे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    IPL 2025
    मुंबई इंडियंस
    क्रिकेट समाचार
    इंडियन प्रीमियर लीग

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025
    सनी देओल अब OTT पर करेंगे राज, नेटफ्लिक्स पर लाएंगे इस हॉलीवुड फिल्म से प्रेरित कहानी सनी देओल
    राणा दग्गुबाती की 'राणा नायडू 2' का टीजर जारी, जानिए कब और कहां देख पाएंगे  राणा दग्गुबाती
    स्पेस स्टेशन पर रोजाना किन जरुरी स्वास्थ्य जांचों से गुजरते हैं अंतरिक्ष यात्री? अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन

    IPL 2025

    विराट कोहली IPL में CSK के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने, जानिए आंकड़े  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2025: RCB ने CSK को हराकर दर्ज की दूसरी जीत, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स  चेन्नई सुपरकिंग्स
    IPL 2025: RCB ने CSK को दी शिकस्त, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स  रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2025: CSK बनाम RCB मुकाबले में ये खिलाड़ी बना 'प्लेयर ऑफ द डे'  चेन्नई सुपरकिंग्स

    मुंबई इंडियंस

    WPL 2025 में सर्वाधिक रन, सर्वाधिक विकेट और अन्य प्रमुख रिकॉर्ड्स WPL 2025
    MI के कप्तान बनने पर हार्दिक पांड्या की हुई थी जमकर आलोचना, अब दिया जवाब  हार्दिक पांड्या
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव CSK के खिलाफ मुकाबले में करेंगे MI की कप्तानी इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: बुमराह के चोट ने बढ़ाई MI की समस्या, टीम का साथ छोड़ NCA पहुंचे जसप्रीत बुमराह

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2025: केएल राहुल DC के दूसरे मैच के लिए होंगे उपलब्ध- रिपोर्ट  केएल राहुल
    IPL 2025: KKR ने RR को हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: KKR ने RR को दी शिकस्त, देखें मैच के शानदार मोमेंट्स  IPL 2025
    IPL 2025: क्विंटन डिकॉक ने RR के खिलाफ खेली नाबाद 97 रन की पारी, जानिए आंकड़े क्विंटन डिकॉक

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2025: RCB की CSK पर जीत के बाद विराट कोहली ने लगाए ठुमके, देखें वीडियो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
    IPL 2025: DC बनाम SRH मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  दिल्ली कैपिटल्स
    वीरेंद्र सहवाग ने धोनी के बल्लेबाजी क्रम को लेकर मजाकिया अंदाज में सवाल उठाए महेंद्र सिंह धोनी
    IPL में CSK की चेपॉक में रनों के लिहाज से 4 सबसे बड़ी हार पर नजर  चेन्नई सुपरकिंग्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025