LOADING...
IPL 2025: कौन हैं अश्विनी कुमार, जिन्होंने MI की ओर से डेब्यू में झटके 4 विकेट?
अश्विनी कुमार ने अपने डेब्यू मैच में झटके 4 विकेट (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: कौन हैं अश्विनी कुमार, जिन्होंने MI की ओर से डेब्यू में झटके 4 विकेट?

Mar 31, 2025
09:19 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 12वें मुकाबला में मुंबई इंडियंस (MI) का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से हुआ। इसमें MI की ओर से डेब्यू करने वाले पंजाब के तेज गेंदबाज अश्विन कुमार ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए। बड़ी बात यह रही कि उन्होंने IPL करियर की पहली ही गेंद पर विकेट चटका लिया। उनकी गेंदबाजी की बदौलत ही KKR की टीम 16.2 ओवर में 116 रन पर सिमट गई।

गेंदबाजी

कैसी रही अश्विनी की गेंदबाजी?

अश्विनी ने पारी के चौथे और अपने पहले ओवर की पहली गेंद पर कप्तान अजिंक्य रहाणे (11) को आउट कर KKR को तीसरा झटका दिया और अपने विकेटों का खाता खोला। इसके बाद उन्होंने शानदार गेंदबाजी जारी रखी और रिंकू सिंह (17), मनीष पांडे (19) और आंद्रे रसेल (5) को पवेलियन की राह दिखा दी। इससे KKR पूरी तरह बैकफुट पर आ गई। अश्विनी ने अपने 3 ओवर में 24 रन खर्च कर ये सफलताएं अर्जित की।

रिकॉर्ड

IPL डेब्यू में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले भारतीय

अश्विन द्वारा अपने डेब्यू मैच में चटकाए गए 4 विकेट IPL इतिहास में डेब्यू पर किसी गेंदबाज की ओर से किया गया चौथा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इतना ही नहीं, अश्विनी का यह प्रदर्शन डेब्यू पर किसी भारतीय का सर्वश्रेष्ठ भी प्रदर्शन है। IPL में डेब्यू पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का रिकॉर्ड अल्जारी जोसेफ के नाम है, जिन्होंने साल 2019 में MI की ओर से खेलते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 12 रन देकर 6 विकेट अपने नाम किए थे।

Advertisement

उपलब्धि

IPL डेब्यू की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले 10वें गेंदबाज बने अश्विनी

अश्विनी ने इस मैच में एक बड़ी उपलब्धि भी अपने नाम दर्ज की। वह IPL डेब्यू की पहली गेंद पर विकेट लेने वाले 10वें गेंदबाज बन गए हैं। मथीशा पथीराना यह उपलब्धि हासिल करने वाले 9वें खिलाड़ी थे। इन दोनों से पहले इशांत शर्मा, विलिकिन मोटा, शेन हारवुड, अमित सिंह, चार्ल लैंगवेल्ट, अली मुर्तजा, टीपी सुधिंद्रा और अल्जारी जोसेफ भी अपने IPL डेब्यू की पहली गेंद पर विकेट चटकाने में सफल रहे हैं।

Advertisement

परिचय

कौन है अश्विनी कुमार?

अश्विनी पंजाब के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो बाउंसर फेंकते हैं। उन्होंने 2024 में शेर-ए-पंजाब टी-20 ट्रॉफी में मुंबई इंडियंस के स्काउट्स को प्रभावित किया था। उन्होंने 2022 में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में पंजाब के लिए डेब्यू किया, लेकिन 4 मैचों में 8.50 की इकॉनमी से 3 विकेट लेने में सफल रहे। उन्होंने पंजाब के लिए 2 प्रथम श्रेणी और 4 लिस्ट-A मैच भी खेले हैं। MI ने उन्हें नीलामी में 30 लाख रुपये में खरीदा था।

Advertisement