NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2022: दो नई टीमों के लिए BCCI दे सकता है 'खास चयन' को मंजूरी
    अगली खबर
    IPL 2022: दो नई टीमों के लिए BCCI दे सकता है 'खास चयन' को मंजूरी

    IPL 2022: दो नई टीमों के लिए BCCI दे सकता है 'खास चयन' को मंजूरी

    लेखन अंकित पसबोला
    Oct 15, 2021
    10:59 am

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 में दो नई टीमों के साथ कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी।

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इन दो नई टीमों को नीलामी के अलावा कुछ खिलाड़ियों को खरीदने की अनुमति दे सकता है।

    इस कदम का उद्देश्य नई और मौजूदा फ्रेंचाइजी के बीच संतुलन बनाए रखना है, क्योंकि मौजूदा आठ फ्रेंचाइजियों को रिटेंशन का विकल्प दिया जाना तय है।

    एक नजर डालते हैं पूरी खबर पर।

    प्रक्रिया

    खिलाड़ियों को चुनने के लिए प्रक्रिया पर काम कर रही है BCCI

    Cricbuzz की एक रिपोर्ट के अनुसार BCCI सूत्रों ने जानकारी दी है कि दोनों टीमें नीलामी के लिए पंजीकरण कराने वालों में से कुछ खिलाड़ियों को चुन सकेंगी।

    माना जा रहा है कि दोनों फ्रेंचाइजी कुछ बड़े नाम चुनेंगे। फीस स्ट्रक्चर फ्रेंचाइजी और खिलाड़ी आपस में मिलकर तय करेंगे।

    वहीं नई टीमों द्वारा खिलाड़ियों के चयन की प्रक्रिया के बारे में स्पष्ट जानकारी जल्द ही घोषित की जाएगी।

    जानकारी

    अभी तय नहीं हुई है 'खास चयन' के लिए उपलब्ध खिलाड़ियों की संख्या

    'खास चयन' के लिए उपलब्ध खिलाड़ियों की संख्या अभी तय नहीं की गई है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि टीमें अधिकतम तीन खिलाड़ी चुन सकती है। इनकी अंतिम संख्या मौजूदा टीमों के लिए मंजूर रिटेंशन खिलाड़ियों की संख्या के आधार पर तय होगी।

    रिटेंशन

    अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है मौजूदा फ्रेंचाइजी

    यह पता चला है कि मौजूदा आठ फ्रेंचाइजी में से प्रत्येक को चार रिटेंशन तक की अनुमति दी जा सकती है।

    फ्रेंचाइजियों को तीन भारतीयों और एक विदेशी या अधिकतम तीन भारतीयों और अधिकतम दो विदेशियों के साथ अधिकतम चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी जा सकती है।

    यदि चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति मिलती है, तो 'राइट टू मैच' (RTM) कार्ड समाप्त हो सकता है।

    टेंडर

    BCCI ने ITT की बिक्री को 20 अक्टूबर तक स्थगित किया

    BCCI ने टेंडर के निमंत्रण की बिक्री (ITT) को 10 दिनों के लिए स्थगित कर दिया है। अब इसको लेकर समय सीमा 10 अक्टूबर से बढ़ाकर 20 अक्टूबर कर दी गई है।

    BCCI ने इस बारे में एक बयान में कहा, "विभिन्न इच्छुक पार्टियों के अनुरोधों के अनुसार BCCI ने अब ITT दस्तावेज खरीदने की तारीख 20 अक्टूबर, 2021 तक बढ़ाने का फैसला किया है।"

    IPL

    पहले भी लीग में खेल चुकी हैं 10 और नौ टीमें

    2008 में IPL की शुरुआत आठ टीमों वाली लीग के रूप में हुई थी।

    2011 में दो नई टीमों ने लीग में हिस्सा लिया और उस सीजन कुल 10 टीमें खेली थीं।

    इसके बाद अगले दो सीजन में टीमों की संख्या घटकर नौ हो गई।

    2014 से ही IPL में आठ टीमें ही हिस्सा ले रही हैं। कोच्चि टस्कर्स केरला की टीम एक ही सीजन खेल सकी थी जिसके बाद उन्हें टर्मिनेट कर दिया गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    कौन हैं लक्ष्मी मांचू, जो करण जौहर के शो 'द ट्रेटर्स' में आएंगी नजर? करण जौहर
    IPL 2025 में शानदार रहा जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़े  मुंबई इंडियंस
    'मां' से पहले देखिए ये 5 बेहतरीन हॉरर फिल्में, IMDb पर किसे मिली सबसे ज्यादा रेटिंग? काजोल
    इंडिगो विमान से 4,000 फीट की ऊंचाई पर टकराया पक्षी, रांची में इमरजेंसी लैंडिंग हुई इंडिगो

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2021: बचे हुए सीजन के लिए KKR ने टिम साउथी को किया साइन कोलकाता नाइट राइडर्स
    IPL खेलने के लिए प्रतिबद्ध हूं, टी-20 विश्व कप के बारे में बाद में सोचूंगा- मलान क्रिकेट समाचार
    IPL 2021: बचे हुए सीजन के लिए टीमों द्वारा की गई बड़ी साइनिंग पर एक नजर राजस्थान रॉयल्स
    IPL 2021: लीग में खेल सकेंगे चमीरा और हसरंगा, SLC ने जारी की NOC क्रिकेट समाचार

    क्रिकेट समाचार

    IPL 2018 से लेकर अब तक कैसा रहा है केएल राहुल का प्रदर्शन? पंजाब किंग्स
    SRH बनाम MI: मुंबई ने टॉस जीतकर किया बल्लेबाजी का फैसला, जानें प्लेइंग इलेवन मुंबई इंडियंस
    टी-20 विश्व कप: पाकिस्तान की टीम में शामिल किए गए सरफराज, फखर और हैदर अली पाकिस्तान क्रिकेट टीम
    SRH बनाम MI: मुंबई ने बनाए 235 रन, सूर्यकुमार-ईशान ने खेली बेहतरीन पारियां मुंबई इंडियंस
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025