LOADING...
IPL 2025 नीलामी: नेहाल वढेरा को 4.20 करोड़ रुपये में किस टीम ने खरीदा?
नेहाल वढेरा ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हैं (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025 नीलामी: नेहाल वढेरा को 4.20 करोड़ रुपये में किस टीम ने खरीदा?

Nov 24, 2024
09:44 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 की नीलामी में युवा भारतीय खिलाड़ी नेहाल वढेरा को 4.20 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स (PBKS) ने खरीदा है। इस खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस 30 लाख रुपये तय किया हुआ था। IPL 2024 में यह खिलाड़ी मुंबई इंडियंस (MI) की टीम हिस्सा था। हालांकि, वढेरा को IPL 2025 के लिए MI ने रिटेन नहीं किया था। घरेलू क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने काफी रन बनाए हैं और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं।

करियर

कैसा रहा है वढेरा का IPL करियर?

वढेरा ने अपना पहला IPL मुकाबला साल 2023 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 20 मुकाबले खेले हैं और इसकी 16 पारियों में 23.33 और 140 की स्ट्राइक रेट से 350 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 64 रन रहा है। टी-20 क्रिकेट में इस खिलाड़ी ने 32 मैच की 27 पारियों में 139.72 की स्ट्राइक रेट से 605 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 4 अर्धशतक निकले हैं।

रिटेन

पंजाब ने इन खिलाड़ियों को किया था रिटेन 

नीलामी से पहले PBKS ने शशांक सिंह और प्रभसिमरन सिंह के रूप में सिर्फ 2 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। PBKS की फ्रेंचाइजी ने अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, सैम कर्रन, जितेश शर्मा, कगिसो रबाडा, जॉनी बेयरस्टो और लियाम लिविंगस्टोन जैसे बड़े खिलाड़ियों को रिलीज करके चौंका दिया था। हालांकि, अब वह अर्शदीप को टीम में ले आए हैं। बता दें कि PBKS ने श्रेयस अय्यर को भी टीम में लिया है, जो टीम के कप्तान बन सकते हैं।