Page Loader
IPL 2023 नीलामी: हेनरिक क्लासेन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा
हेनरिक क्लासेन अंतिम बार IPL 2019 में खेलते हुए दिखाई दिए थे (तस्वीर: ट्विटर/@ICC)

IPL 2023 नीलामी: हेनरिक क्लासेन को सनराइजर्स हैदराबाद ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा

Dec 23, 2022
04:51 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 सीजन के लिए कोच्चि में हुई नीलामी में दक्षिण अफ्रीका के हेनरिक क्लासेन को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने 5.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनकी बेस प्राइस एक करोड़ रुपये थी। क्लासेन को खरीदने के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) और SRH के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। ऐसे में देखते ही देखते बोली पांच करोड़ के पार पहुंच गई। आखिर में हैदाराबाद उन्हें अपने दल में शामिल करने में कामयाब रही।

IPL करियर

क्लासेन का IPL करियर

क्लासेन ने अपने IPL करियर में सात मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने छह पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए 13.20 की औसत और 115.78 की स्ट्राइक रेट से 66 रन बनाए हैं। पिछली बार 2019 की नीलामी में उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने 50 लाख रुपये में खरीदा था। वे पिछली बार 2019 IPL सीजन में खेलते हुए दिखाई दिए थे। उस साल उन्होंने 3 मैचों में केवल 9 रन बनाए थे।