IPL 2027 की नीलामी 16 दिसंबर को गोवा में होगी, टीमों को तैयारी करने का निर्देश
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 संस्करण की नीलामी 16 दिसंबर को गोवा के आईटीसी ग्रैंड गोवा में आयोजित की जा सकती है। क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की लॉजिस्टिक्स टीम ने शनिवार को व्हाट्सऐप संदेश के जरिए नीलामी की तारीख और स्थान की जानकारी दी। हालांकि, इस संबंध में अब तक फ्रेंचाइजी मालिकों या मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को कोई आधिकारिक ईमेल नहीं भेजा गया है। आइए पूरी खबर पर नजर डालते हैं।
संदेश
15 दिसंबर को एकअहम बैठक भी होगी
नीलामी की तारीख के साथ BCCI के संदेश में यह भी बताया गया है कि 15 दिसंबर को नीलामी से जुड़ी एक बैठक भी आयोजित की जाएगी।
इस बैठक का उद्देश्य फ्रेंचाइजी मालिकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को आगामी नीलामी की तैयारी में मदद करना है।
कई फ्रेंचाइजी के मुताबिक, उन्हें यह संदेश मिला है।
रिपोर्ट के अनुसार, यह सूचना केवल गोवा में आने-जाने और यात्रा की बुकिंग से जुड़ी व्यवस्थाओं को आसान बनाने के लिए भेजी गई थी।
बदलाव
क्या तारीख में भी बदलाव होगा?
IPL 2027 की नीलामी की तारीख और स्थान की जानकारी तो सामने आ गई है, लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि बाद में तारीख में कोई बदलाव किया जाएगा या नहीं।
रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले समय में IPL फ्रेंचाइजी के मालिकों और मुख्य कार्यकारी अधिकारियों को इस संबंध में आधिकारिक सूचना भेजे जाने की उम्मीद है।
इस आधिकारिक सूचना से नीलामी के कार्यक्रम की पुष्टि होने या संभावित बदलावों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।
भारत
3 साल बाद भारत में होगी नीलामी
IPL 2027 की नीलामी 3 साल बाद पहली बार भारत में आयोजित होने जा रही है।
इससे पहले भारत में नीलामी साल 2023 के संस्करण से पहले हुई थी।
इसके बाद से नीलामी का आयोजन विदेशों में किया गया है। साल 2024 की नीलामी दुबई में, 2025 की बड़ी नीलामी जेद्दा में और 2026 की छोटी नीलामी अबू धाबी में आयोजित की गई थी।
कई टीमें लगातार खिलाड़ियों की अदला-बदली भी कर रही है।
जानकारी
लगातार 2 संस्करण ट्रॉफी जीत चुकी है RCB
रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) मौजूदा IPL चैंपियन है। टीम ने 2025 और 2026 में लगातार 2 खिताब जीते हैं। इस साल फाइनल में RCB ने शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस (GT) को हराकर खिताब अपने नाम किया था।