IPL 2026: युजवेंद्र चहल ने चौथी बार टी-20 क्रिकेट में किया रुतुराज गायकवाड़ को आउट, आंकड़े
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 7वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने एक बार फिर अपनी फिरकी का जादू दिखाया। चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ को आउट कर 96 रन की अहम साझेदारी तोड़ी, जो आयुष म्हात्रे के साथ हुई थी। टी-20 क्रिकेट में चहल के आंकड़े गायकवाड़ के खिलाफ अच्छे रहे हैं। CSK के कप्तान को वह लगातार परेशान करते आए हैं और अहम मौकों पर विकेट निकालते रहे हैं।
आउट
ऐसे किया चहल ने गायकवाड़ को आउट
8वें ओवर में गेंदबाजी के लिए आए चहल ने शुरुआत से ही कसी हुई गेंदबाजी की। उन्होंने अपने शुरुआती ओवरों में कोई चौका नहीं दिया और बल्लेबाजों को सिर्फ एक-दो रन तक सीमित रखा। इसी दबाव का फायदा उन्हें तीसरे ओवर में मिला, जब गायकवाड़ ने लेग साइड की गेंद पर स्वीप खेलने की कोशिश की। गेंद सही तरीके से कनेक्ट नहीं हुई और वह नेहाल वढेरा को एक आसान सा कैच थमा बैठे।
गेंदबाज
गायकवाड़ के खिलाफ ऐसे हैं चहल के आंकड़े
टी-20 क्रिकेट में चहल के खिलाफ गायकवाड़ का प्रदर्शन खास नहीं रहा है। 7 पारियों में गायकवाड़ ने 52 गेंदों पर सिर्फ 61 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 117.30 और औसत महज 15.25 का रहा है। चहल ने इन 7 पारियों में गायकवाड़ को 4 बार आउट किया है। खास बात यह है कि इनमें से 3 बार उन्हें IPL में ही पवेलियन भेजा है, जो इस मुकाबले में चहल की बढ़त को दिखाता है।
ट्विटर पोस्ट
ऐसे किया गायकवाड़ को चहल ने आउट
Ruturaj Gaikwad ✅
— IndianPremierLeague (@IPL) April 3, 2026
Ayush Mhatre ✅
Consecutive wickets for @PunjabKingsIPL as they pull things back 👏👏
Updates ▶️ https://t.co/riWrE2EZiF#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvPBKS pic.twitter.com/EUVcAhOJYu