LOADING...
IPL 2026: यशस्वी जायसवाल ने GT के खिलाफ दूसरा अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े
जायसवाल ने लगाया अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: यशस्वी जायसवाल ने GT के खिलाफ दूसरा अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े

Apr 04, 2026
09:11 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के यशस्वी जायसवाल ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ मैच में अर्धशतक (55) लगाया। यह उनके IPL करियर का 16वां अर्धशतक साबित हुआ। यह RR के विरुद्ध उनके बल्ले से निकलने वाली सिर्फ दूसरी अर्धशतकीय पारी रही। इस बीच उन्होंने वैभव सूर्यवंशी के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।

पारी 

शानदार रही जायसवाल की पारी 

जायसवाल ने पारी का तीसरा ओवर करने आए मोहम्मद सिराज की जमकर खबर ली। उन्होंने सिराज के खिलाफ ओवर में 2 चौके और 1 छक्का लगाते हुए अपना वर्चस्व दिखाया। बल्लेबाजी के लिए आसान नजर आ रही पिच पर उन्होंने 32 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 36 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुए। उनकी पारी का अंत कगिसो रबाडा ने किया।

आंकड़े 

ऐसा है जायसवाल का IPL करियर 

जायसवाल ने पहला IPL मुकाबला 2020 में खेला था। उन्होंने 69 मुकाबले खेले हैं और इसकी 68 पारियों में 35.29 की औसत से 2,259 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 151.71 की रही है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन रहा है। यशस्वी के बल्ले से 2 शतक और 16 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 124 रन है। IPL 2025 में इस खिलाड़ी ने 14 पारियों में 43 की औसत से 559 रन बनाए थे।

Advertisement