LOADING...
IPL 2026: हार्दिक पांड्या DC के खिलाफ मैच में क्यों नहीं खेल रहे? जानिए कारण 
हार्दिक की जगह पर सूर्यकुमार कर रहे हैं कप्तानी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: हार्दिक पांड्या DC के खिलाफ मैच में क्यों नहीं खेल रहे? जानिए कारण 

Apr 04, 2026
03:34 pm

क्या है खबर?

मुंबई इंडियंस (MI) के कप्तान हार्दिक पांड्या अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव टीम की कप्तानी कर रहे हैं। टॉस के दौरान इस बात की पुष्टि हुई है। बता दें कि IPL 2026 के 8वें मैच की भिड़ंत में MI और DC की टीमें आमने-सामने हैं, जिसमें अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है।

बयान 

हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं है- सूर्यकुमार यादव

टॉस के समय सूर्यकुमार ने बताया कि हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं है और वह आज खेलने के लिए फिट नहीं हैं। उन्होंने कहा, "उनकी तबीयत ठीक नहीं है। वह ठीक नहीं लग रहे हैं और मैच खेलने के लिए फिट नहीं हैं। इसलिए आज मैं उनकी जगह कप्तानी कर रहा हूं।" MI के कप्तान के तौर पर यह सूर्यकुमार का तीसरा मैच है। इस भूमिका में उन्हें एक हार और एक जीत मिली है।

प्लेइंग इलेवन 

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन 

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, और मुकेश कुमार। मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सैंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह।

Advertisement