IPL 2026: शुभमन गिल क्यों RR के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे? जानिए कारण
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 9वें मैच के लिए गुजरात टाइटंस (GT) और राजस्थान रॉयल्स (RR) की टीमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आमने-सामने हैं। इस मैच में GT के कप्तान शुभमन गिल नहीं खेल रहे हैं और उनकी गैरमौजूदगी में अनुभवी राशिद खान कप्तानी कर रहे हैं। राशिद ने टॉस के दौरान ये पुष्टि की है। मैच में RR के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
अपडेट
मांसपेशियों में थोड़ी ऐंठन के चलते नहीं खेल रहे गिल
राशिद ने बताया कि गिल मैच के लिए अनफिट हैं। उन्होंने टॉस के दौरान अपडेट देते हुए कहा, "गिल को मांसपेशियों में थोड़ी ऐंठन हुई है, उम्मीद है कि वह जल्द ही वापसी करेंगे।" बता दें कि गिल की कप्तानी में GT को अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था। ऐसे में अब राशिद टीम को इस सीजन की पहली जीत दिलाना चाहेंगे।
प्लेइंग इलेवन
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, और संदीप शर्मा। गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन: कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, और प्रसिद्ध कृष्णा।