LOADING...
IPL 2026: KKR बनाम SRH मुकाबले में वायरल हुए ये मजेदार मीम्स
SRH ने जीता मुकाबला (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: KKR बनाम SRH मुकाबले में वायरल हुए ये मजेदार मीम्स

Apr 02, 2026
11:28 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के छठे मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ 65 रन से हार मिली। इस मैच में SRH ने पहले खेलते हुए 226/8 का स्कोर बनाया, जिसमें हेनरिक क्लासेन का अर्धशतक (52) शामिल रहा। जवाब में KKR की टीम 161 रन पर ही सिमट गई। इस मैच के दौरान सोशल मीडिया पर कई दिलचस्प प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। आइए मजेदार मीम्स पर एक नजर डालते हैं।

अभिषेक 

अभिषेक की पारी के बाद युवराज के लिए मजे 

SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने युवराज सिंह की देखरेख में अपनी बल्लेबाजी में खासा सुधार किया है। वह युवराज को अपना गुरु भी मानते हैं। जब-जब अभिषेक अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तब-तब युवराज सोशल मीडिया पर उनकी तारीफ करते हैं। अभिषेक ने KKR के खिलाफ मैच में 48 रन की पारी खेली। उनकी इस जोरदार पारी के बाद एक यूजर ने युवराज के नाम से शानदार मीम साझा किया।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement

साझेदारी 

अभिषेक-हेड की सलामी जोड़ी की हेडन-गिलक्रिस्ट से की तुलना 

ईडन गार्डन स्टेडियम में पिच बल्लेबाजी के लिए बेहद अनुकूल थी। ऐसे में इन परिस्थितियों का अभिषेक और हेड ने पूरा फायदा उठाया। इस सलामी जोड़ी ने 34 गेंदों में 82 रन की साझेदारी की। ऐसे में एक यूजर ने तंज करते हुए लिखा कि जब पिच फ्लैट होती है, तब अभिषेक और हेड की जोड़ी मैथ्यू हेडन और एडम गिलक्रिस्ट की तरह बल्लेबाजी करती है। बता दें कि हेडन-गिलक्रिस्ट अपने समय की सबसे आक्रामक सलामी जोड़ी थी।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

मुजरबानी 

मुजरबानी ने एक ही ओवर में ईशान किशन और अभिषेक के लिए विकेट 

पारी का दूसरा ओवर करते हुए मुजरबानी ने बिना विकेट लिए 16 रन दिए। महंगा ओवर होने के बाद जिम्बाब्वे के इस तेज गेंदबाज ने अपने दूसरे ओवर में विपक्षी कप्तान ईशान किशन और सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के विकेट चटकाए। उन्होंने अपने चौथे और पारी के 20वें ओवर में 2 सफलताएं हासिल की। एक यूजर ने वीडियो के जरिए मुजरबानी की तुलना एक पहलवान से की, जो एक साथ कई पहलवानों पर भारी पड़ रहा है।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

जानकारी

SRH ने की फील्डिंग की गलतियां 

SRH की ओर से मैदान पर फील्डिंग में निरंतर गलतियां हुई। एक ही ओवर के दौरान नितीश रेड्डी, हर्ष दुबे और डेविड पायने ने मिसफील्ड की।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

जानकारी

बेंच पर जम्हाई लेते हुए नजर आए लिविंगस्टोन 

SRH ने लियाम लिविंगस्टोन को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया। वह मैच के दौरान जम्हाई लेते हुए नजर आए। बता दें कि उन्हें नीलामी में SRH ने 13 करोड़ रुपये में खरीदा था।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement