LOADING...
IPL 2026: GT बनाम RR मुकाबले में वायरल हुए ये मजेदार मीम्स
रोचक मुकाबले में जीती RR (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: GT बनाम RR मुकाबले में वायरल हुए ये मजेदार मीम्स

Apr 04, 2026
11:45 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने गुजरात टाइटंस (GT) को रोमांचक मुकाबले में 6 रन से हराया। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए मैच में RR ने यशस्वी जायसवाल (55) और ध्रुव जुरेल (75) के अर्धशतकों की मदद से 210/6 का स्कोर बनाया। जवाब में GT 204/8 का स्कोर ही बना सकी। इस मैच के दौरान सोशल मीडिया पर कई मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। आइए उनके ऊपर एक नजर डालते हैं।

अशोक 

अशोक शर्मा ने अपनी गति से मचाया तहलका 

GT के तेज गेंदबाज अशोक शर्मा ने अपनी गति से प्रभावित किया। उन्होंने निरंतर 140 से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी की। दाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने एक गेंद 154 किमी/घंटा की रफ्तार से भी की, जो इस सीजन की अब तक की सबसे तेज गेंदबाज है। उन्होंने अपने 4 ओवर में 37 रन देते हुए 1 विकेट लिया। उन्होंने शिमरोन हेटमायर के रूप में सफलता प्राप्त की।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement

सिराज 

सिराज की जमकर हुई धुनाई 

GT के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए यह मैच अच्छा नहीं रहा। पावरप्ले ओवरों के दौरान सिराज ने 2 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने बिना कोई विकेट लिए 25 रन दिए। RR से यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी की सलामी जोड़ी ने सिराज की जमकर खबर ली। अपने 4 ओवर के कोटे में सिराज ने 1 विकेट लेते हुए 48 रन खर्च किये। वह मैच में महंगे साबित हुए।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

बल्लेबाजी 

वैभव और यशस्वी ने बल्लेबाजी में किया कमाल 

RR से वैभव और यशस्वी जायसवाल की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी की। वैभव ने 18 गेंदों में 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 31 रन की पारी खेली। वहीं, जायसवाल ने अपने IPL करियर का 16वां अर्धशतक लगाया। यह RR के विरुद्ध उनके बल्ले से निकलने वाली सिर्फ दूसरी अर्धशतकीय पारी रही। सोशल मीडिया पर वैभव और जायसवाल की पारी की खूब चर्चा रही।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

गेंदबाजी 

तुषार देशपांडे और जोफ्रा आर्चर ने दिलाई जीत 

GT को आखिरी ओवर में जीत के लिए 11 रन की दरकार थी। क्रीज पर राशिद खान और कगिसो रबाडा मौजूद थे। आखिरी ओवर में तुषार देशपांडे ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 4 रन दिए। बता दें कि आखिरी 12 गेंदों में GT को 15 रन की दरकार थी, लेकिन 19वें ओवर में जोफ्रा आर्चर ने भी 4 रन ही दिए थे। रबाडा 16 गेंदों में 23 रन बनाकर नाबाद रहे।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement