LOADING...
IPL 2026: DC बनाम MI मुकाबले में वायरल हुए ये मजेदार मीम्स
DC ने जीता मैच (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: DC बनाम MI मुकाबले में वायरल हुए ये मजेदार मीम्स

Apr 04, 2026
07:15 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 8वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने मुंबई इंडियंस (MI) को हराया। मुकाबले में MI ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 162/6 का स्कोर बनाया, जिसमें सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक (51) शामिल रहा। जवाब में DC ने समीर रिजवी की बेहतरीन पारी (90) की मदद से 19वें ओवर में लक्ष्य हासिल किया। इस मैच के दौरान सोशल मीडिया में कई मजेदार प्रतिक्रियाएं देखने को मिली। उन पर एक नजर डालते हैं।

राहुल 

केएल राहुल को लेकर मजेदार रहा ये मीम

लक्ष्य का पीछा करने उतरे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने निराश किया और वह सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए। दीपक चाहर ने उन्हें आउट किया। यह लगातार दूसरी ऐसी पारी है, जिसमें राहुल दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके हैं। वह पिछले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के खिलाफ खाता भी नहीं खोल सके थे। एक्स पर एक यूजर ने राहुल की एक मजेदार फोटो शेयर की।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement

तिलक 

तिलक वर्मा का मुकेश ने किया शिकार 

MI की ओर से नंबर-3 पर बल्लेबाजी के लिए आए तिलक वर्मा अपना खाता भी नहीं खोल सके। वह 2 गेंदों में मुकेश कुमार का शिकार बने। मुकेश ने अपने 3 ओवर में 26 रन देते हुए कुल 2 सफलताएं हासिल की। अब तिलक को लेकर एक मजेदार मीम शेयर किया गया, जिसमें मुकेश को पुलिस अफसर की जर्सी में दिखाया गया है।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

जानकारी

राहुल और सैमसन का भी बना मजाक  

IPL 2026 अब तक राहुल के लिए अच्छा नहीं बीता है। उनके साथ-साथ CSK के संजू सैमसन भी अपनी शुरुआती दोनों पारियों में दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके हैं।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

जानकारी

हार्दिक के नहीं खेलने का मजेदार कारण आया सामने

MI के कप्तान हार्दिक पांड्या DC के खिलाफ मैच नहीं खेले और उनकी गैरमौजूदगी में सूर्यकुमार यादव ने टीम की कप्तानी की। उनके नहीं खेलने पर भी सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रिया देखने को मिली।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

जानकारी

समीर रिजवी ने सभी गेंदबाजों की पिटाई की 

समीर रिजवी अपने पहले शतक से चूक गए। उन्होंने विपक्षी गेंदबाजों की जमकर खबर ली। इस युवा बल्लेबाज ने सिर्फ 31 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह 51 गेंदों में 7 छक्कों की बदौलत 90 रन बनाकर आउट हुए।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement