LOADING...
IPL 2026: नितीश रेड्डी के प्रदर्शन से SRH को मिली जीत, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'
रेड्डी ने बनाए 39 रन (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: नितीश रेड्डी के प्रदर्शन से SRH को मिली जीत, बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'

Apr 02, 2026
11:43 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के छठे मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को 65 रन से हराया। ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले गए मैच में जीत के लिए मिले 227 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए KKR की टीम 161 रन पर ऑल आउट हुई। SRH की इस जीत में नितीश रेड्डी की अहम भूमिका रही, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

प्रदर्शन 

नितीश रेड्डी ने किया ऑलराउंड प्रदर्शन 

रेड्डी ने बल्लेबाजी में 24 गेंदों में 162.50 की स्ट्राइक रेट से 39 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। इस बीच उन्होंने हेनरिक क्लासेन (52) के साथ मिलकर 5वें विकेट के लिए 82 रन जोड़े। इस साझेदारी की ही बदौलत SRH ने 200+ का स्कोर बनाया। इसके बाद गेंदबाजी में रेड्डी ने अनुकूल रॉय और रिंकू सिंह के रूप में 2 विकेट लिए। उन्होंने 2 ओवर में 17 रन दिए।

SRH 

इस तरह से जीती SRH की टीम 

SRH से पारी की शुरुआत करते हुए अभिषेक शर्मा (48) और ट्रेविस हेड (46) ने जोरदार शुरुआत दिलाई। इसके बाद क्लासेन ने अर्धशतक लगाया। उनके अलावा नितीश रेड्डी की 39 रन की पारी की मदद से SRH ने 226/8 का स्कोर बनाया। KKR से ब्लेसिंग मुजरबानी ने 4 विकेट लिए। जवाब में फिन एलन (28) ने तेज शुरुआत दिलाई। इसके बाद रघुवंशी (52) और रिंकू सिंह (35) ने संघर्ष किया, लेकिन जीत नहीं दिला सके।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement