IPL 2026: श्रेयस अय्यर पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए क्या है कारण
क्या है खबर?
पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर पर गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के मुकाबले में 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। यह जुर्माना उनको धीमी ओवर गति के कारण कारण लगा है। यह मैच मुल्लांपुर के क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। नियमों के तहत PBKS को पारी के आखिरी ओवर में एक अतिरिक्त फील्डर सर्कल के अंदर रखना पड़ा, जिससे टीम को नुकसान भी हुआ।
बयान
IPL ने जारी किया आधिकारिक बयान
IPL की ओर से जारी मीडिया एडवाइजरी में कहा गया, 'पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर पर न्यू इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, न्यू चंडीगढ़ में गुजरात टाइटंस के खिलाफ TATA IPL 2026 के मैच नंबर-4 के दौरान टीम द्वारा धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण जुर्माना लगाया गया है। यह IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत इस सीजन में टीम का पहला उल्लंघन था। इसके चलते अय्यर पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया।'
मैच
PBKS ने जीता मैच
मैच में GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162/6 का स्कोर बनाया था। शुभमन गिल, जोस बटलर और ग्लेन फिलिप्स ने अच्छी शुरुआत की, लेकिन कोई भी बड़ा स्कोर नहीं बना सका। जवाब में PBKS ने उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले में लक्ष्य हासिल कर लिया। कूपर कॉनॉली ने 44 गेंदों में नाबाद 72 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई, वहीं प्रभसिमरन सिंह ने 37 रन का योगदान दिया।