LOADING...
IPL 2026: नटराजन ने LSG के खिलाफ अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की, एनगिडी के भी 3 विकेट
नटराजन ने लिए 3 विकेट (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2026: नटराजन ने LSG के खिलाफ अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की, एनगिडी के भी 3 विकेट

Apr 01, 2026
09:38 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 5वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की पारी 18.4 ओवर में 141 रन पर सिमट गई। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में DC की ओर से लुंगी एनगिडी और टी नटराजन ने उम्दा गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट लिए। नटराजन ने LSG के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज किया। आइए दोनों गेंदबाजों के प्रदर्शन पर एक नजर डालते हैं।

गेंदबाजी 

शानदार रही DC की गेंदबाजी 

नटराजन ने अपने 4 ओवर के कोटे में 29 रन देते हुए 3 सफलताएं हासिल की। उन्होंने आयुष बडोनी, अब्दुल समद और मोहम्मद शमी को आउट किया। एनगिडी ने 3.4 ओवर में 27 रन देते हुए 3 विकेट लिए। इस दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज ने निकोलस पूरन, मोहसिन खान और एनरिक नोर्खिया को पवेलियन की राह दिखाई। इनके अलावा कुलदीप यादव ने अपने 4 ओवर में 31 रन देते हुए 2 विकेट लिए।

प्रदर्शन 

नटराजन ने LSG के खिलाफ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 

टी नटराजन ने LSG के खिलाफ अब तक 3 मैच खेले हैं, जिसमें 31.8 की औसत के साथ कुल 5 विकेट लिए। पहली बार उन्होंने इस टीम के खिलाफ 3 विकेट चटकाए हैं। अपने IPL करियर में नटराजन ने 64 मैचों में 29.24 की औसत और 8.90 की इकॉनमी रेट के साथ कुल 70 विकेट लिए। एनगिडी ने LSG के विरुद्ध अपना पहला ही मैच खेला, और उम्दा गेंदबाजी की।

Advertisement