LOADING...
IPL 2026: हर्षित राणा की जगह पर नवदीप सैनी को KKR ने अपने साथ जोड़ा
नवदीप सैनी KKR में शामिल हुए (तस्वीर: एक्स/@KKRiders)

IPL 2026: हर्षित राणा की जगह पर नवदीप सैनी को KKR ने अपने साथ जोड़ा

Mar 25, 2026
09:55 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने नवदीप सैनी को अपने साथ शामिल किया है। दरअसल, सैनी को चोटिल हर्षित राणा की जगह पर टीम से जोड़ा गया है। बता दें कि राणा चोट के चलते ही टी-20 विश्व कप 2026 से भी बाहर हुए थे। KKR ने बुधवार को सैनी को शामिल करने की जानकारी दी। वहीं, गुजरात टाइटंस (GT) ने कुलवंत खेजरोलिया को पृथ्वीराज यारा की जगह अपने साथ जोड़ा है।

IPL 

आखिरी बार 2023 में IPL में खेले थे सैनी 

सैनी 2023 के बाद अंतराल के बाद IPL में वापसी कर रहे हैं। इस दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने 2017 में दिल्ली डेयरडेविल्स द्वारा चुने जाने के बाद, 2019 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए लीग में अपना डेब्यू किया था। वह अच्छी गति से गेंदबाजी करते हैं। अपने IPL करियर में अब तक सैनी ने 32 मैच खेले हैं और 8.88 की इकॉनमी रेट से 23 विकेट लिए हैं।

ट्विटर पोस्ट

Twitter Post

Advertisement

खेजरोलिया

खेजरोलिया ने खेले हैं IPL में 8 मैच 

खेजरोलिया ने अब तक IPL में कुल 8 मैच खेले हैं, जिसमें 41.00 की खराब औसत के साथ 8 विकेट लिए हैं। वह IPL 2025 में भी GT की टीम का हिस्सा थे। हालांकि, उन्हें सिर्फ एक मैच में खेलने का मौका मिला था। बाएं हाथ के इस तेज गेंदबाज ने अपने टी-20 क्रिकेट करियर में अब तक 26 मैच खेले हैं, जिसमें 26.22 की औसत के साथ 27 विकेट लिए हैं।

Advertisement