IPL 2026: MI के कप्तान हार्दिक पांड्या का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ कैसा रहा है प्रदर्शन?
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 8वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स (DC) का सामना मुंबई इंडियंस (MI) से होगा। इस मुकाबले में MI के कप्तान हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों से बेहतर प्रदर्शन करना चाहेंगे। इस संस्करण के अपने पहले मैच में उनका कुछ खास प्रदर्शन नहीं रहा था। उन्होंने 3 ओवर में 39 रन खर्च कर दिए थे। बल्लेबाजी में वह 18 रन बनाकर नाबाद रहे थे। ऐसे में आइए DC के खिलाफ उनके आंकड़े जान लेते हैं।
बल्लेबाज
बल्लेबाज के तौर पर DC के खिलाफ ऐसे हैं हार्दिक के आंकडे़
हार्दिक ने DC के खिलाफ पहला मुकाबला साल 2015 में खेला था। अब तक इस खिलाड़ी ने 21 मुकाबले खेले हैं और इसकी 21 पारियों में 21.35 की औसत और 131.52 की स्ट्राइक रेट से 363 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 1 अर्धशतक निकला है और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 59* रन रहा है। हार्दिक ने DC के खिलाफ 27 चौके और 18 छक्के लगाए हैं। वह 4 बार इस टीम के खिलाफ नाबाद भी रहे हैं।
गेंदबाज
गेंदबाज के तौर पर कुछ खास नहीं कर पाए हैं हार्दिक
DC के खिलाफ हार्दिक ने 14 पारियों में गेंदबाजी की है। 49.50 की बेहद खराब औसत से वह सिर्फ 6 विकेट अपने नाम कर पाए हैं। उनकी इकॉनमी रेट 9 की रही है। वह एक बार भी इस टीम के खिलाफ 4 विकेट हॉल या 5 विकेट हॉल नहीं ले पाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी 1/7 का रहा है। ऐसे में DC के खिलाफ अहम मुकाबले में हार्दिक अपनी गेंदबाजी बेहतर कर टीम को जीत दिलाना चाहेंगे।
करियर
ऐसा रहा है हार्दिक का IPL करियर
हार्दिक ने IPL में अब तक 153 मुकाबले खेले हैं। इसकी 141 पारियों में 28.52 की औसत और 147.02 की स्ट्राइक रेट से 2,767 रन बनाने में सफल रहे हैं। उनके बल्ले से 10 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 91 रन रहा है। गेंदबाजी में इस खिलाड़ी ने 108 पारियों में 32.03 की औसत और 9.22 की इकॉनमी से 79 विकेट चटकाए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 5/36 का रहा है।