IPL 2026: ध्रुव जुरेल ने GT के खिलाफ लगाया अर्धशतक, लीग में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 9वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) के ध्रुव जुरेल ने गुजरात टाइटंस (GT) के खिलाफ अर्धशतक (75) लगाया। यह उनके IPL करियर का सर्वोच्च स्कोर भी साबित हुआ। इसके साथ-साथ यह IPL में 5वां अर्धशतक साबित हुआ। उनकी इस पारी की मदद से RR ने पहले खेलते हुए निर्धारित 20 ओवर के बाद 210/6 का स्कोर बनाया। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
जुरेल
शानदार रही जुरेल की पारी
RR ने जब 70 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट खोया, तब जुरेल क्रीज पर आए। इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की। हालांकि, क्रीज पर टिक जाने के बाद उन्होंने रन गति में इजाफा किया और 30 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह पारी के आखिरी ओवर के दौरान मोहम्मद सिराज की गेंद पर आउट हुए। उन्होंने 42 गेंदों में 5 चौकों और इतने ही छक्कों की मदद से 75 रन बनाए।
करियर
ऐसा है जुरेल का IPL करियर
जुरेल ने अपने IPL करियर में अब तक 44 मैचों में 30.36 की औसत और 156.17 की स्ट्राइक रेट से 759 रन बना लिए हैं। इस बीच उन्होंने 75 रन के सर्वोच्च स्कोर के साथ 5 अर्धशतक लगाए हैं। IPL 2025 में उन्होंने 14 मैचों की 13 पारियों में 33.55 की औसत और 156.33 की स्ट्राइक रेट से 333 रन बनाए थे। पिछले सीजन में उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए थे।