IPL 2026, CSK बनाम PBKS: 11 गेंद खेलने वाले प्रियांश आर्य बने 'प्लेयर ऑफ द मैच'
क्या है खबर?
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) को 5 विकेट से हार मिली। मैच में CSK द्वारा PBKS को 210 रन का लक्ष्य दिया गया था। PBKS ने वो लक्ष्य 18.4 ओवर में ही हासिल कर लिया। इस मैच में सिर्फ 11 गेंद खेलने वाले प्रियांश आर्य को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। उन्होंने टीम को जोरदार शुरुआत दिलाई। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डालते हैं।
आंकड़े
प्रियांश की पारी और साझेदारी पर एक नजर
प्रियांश ने सिर्फ 11 गेंदों का सामना किया और 39 रन जड़ दिए। उनके बल्ले से 3 चौके और 4 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 354.55 की रही। पहली गेंद से ही इस खिलाड़ी ने आक्रामक बल्लेबाजी की और पावरप्ले में ही मैच पलट के रख दिया। प्रभसिमरन सिंह (43) के साथ उन्होंने केवनल 4.2 ओवर में ही 61 रन की साझेदारी निभाई। पहले मुकाबले में ये खिलाड़ी कुछ खास नहीं कर पाया था।
जीत
प्रियांश के आंकड़ों पर एक नजर
PBKS ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आयुष म्हात्रे ने सबसे ज्यादा 73 रन बनाए। CSK ने 209/5 का स्कोर बनाया। जवाब में PBKS ने 18.4 ओवर में ही 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान श्रेयस अय्यर ने (50) भी मैच जिताऊ पारी खेली। प्रियांश ने IPL में 19 मैच की 19 पारियों में 27.42 की औसत और 183.45 की स्ट्राइक रेट से 521 रन बाए हैं। उनके बल्ले से 1 शतक और 2 अर्धशतक निकले हैं।