LOADING...
IPL 2026: चेपॉक के मैदान पर अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने आयुष म्हात्रे
आयुष म्हात्रे ने कमाल की पारी खेली (फाइल तस्वीर)

IPL 2026: चेपॉक के मैदान पर अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने आयुष म्हात्रे

Apr 03, 2026
09:27 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी (73 रन) खेली। ये उनके IPL करियर का सिर्फ दूसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 29 गेंदों में पूरा किया। इस पारी के दौरान वह एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक) के मैदान पर अर्धशतक जड़ने वाले सबसे युवा बल्लेबाज भी बन गए। ऐसे में आइए उनके आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।

पारी

ऐसी रही म्हात्रे की पारी और साझेदारी 

म्हात्रे ने 43 गेंदों का सामना किया और 73 रन बनाए। उनके बल्ले से 6 चौके और 5 छक्के निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 169.77 की रही। इस खिलाड़ी ने तीसरे विकेट के लिए कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के साथ सिर्फ 55 गेंदों में 96 रन की साझेदारी निभाई। उन्हें विजय वैशाक ने पवेलियन भेजा। CSK को पहला झटका सिर्फ 14 रन पर लग गया था। हालांकि, गायकवाड़ ने 28 रन बनाने के लिए 22 गेंद खर्च कर दिए।

जानकारी

म्हात्रे ने हासिल की ये उपलब्धि 

म्हात्रे ने 18 साल और 261 दिन की उम्र में पारी खेली और चेपॉक में सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज बने। उन्होंने मंदीप सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2012 में CSK के खिलाफ 20 साल और 132 दिन की उम्र में अर्धशतक लगाया था।

Advertisement

करियर

ऐसा रहा है म्हात्रे का IPL करियर 

म्हात्रे ने IPL 2025 में अपना पहला मुकाबला खेला था। उन्होंने अब तक 9 मुकाबले खेले हैं और इसकी 9 पारियों में 34.77 की औसत और 183.04 की स्ट्राइक रेट से 313 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से 2 अर्धशतक निकले हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 94 रन रहा है। IPL 2025 में इस खिलाड़ी ने 7 पारियों में 34.28 की औसत और 188.97 की स्ट्राइक रेट से 240 रन बनाए थे। उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला था।

Advertisement