LOADING...
IPL 2026: अभिषेक शर्मा पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल के लिए लगा जुर्माना
अभिषेक शर्मा पर क्यों लगा जुर्माना?

IPL 2026: अभिषेक शर्मा पर अभद्र भाषा के इस्तेमाल के लिए लगा जुर्माना

लेखन Manoj Panchal
Apr 03, 2026
10:50 am

क्या है खबर?

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पर इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है और एक डिमेरिट अंक भी दिया गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने यह कार्रवाई की। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ ईडन गार्डन्स में खेले गए मैच के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने का दोषी पाया गया।

कारण 

आचार संहिता का किया उल्लंघन

मैच रेफरी ने अभिषेक को IPL की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन करने का दोषी पाया। यह नियम ऐसी भाषा के इस्तेमाल से संबंधित है, जो अपमानजनक, अश्लील या अभद्र मानी जाती है। इसमें खिलाड़ी द्वारा अपने प्रदर्शन या स्थिति पर नाराजगी में अपशब्द कहना भी शामिल है। KKR के खिलाफ मैच में आउट होने के बाद उन्होंने अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया था।

पारी 

कैसी रही अभिषेक की पारी और मैच?

SRH ने 20 ओवर में 226/8 का स्कोर बनाया था। अभिषेक ने 21 गेंदों में 48 रन की तेज पारी खेली, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे। उन्हें ब्लेसिंग मुजरबानी ने आउट कर दिया। उन्होंने ट्रैविस हेड के साथ मिलकर अच्छी ओपनिंग साझेदारी की। दूसरी पारी में जयदेव उनादकट (3/21) ने शानदार गेंदबाजी की और KKR 161 रनो पर सिमट गई। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ हार के बाद SRH की इस सीजन यह पहली जीत है।

Advertisement