LOADING...
IPL 2025: कौन हैं सत्यनारायण राजू, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए किया है डेब्यू?
आंध्र प्रदेश के सत्यनारायण राजू ने मुंबई इंडियंस के लिए किया डेब्यू

IPL 2025: कौन हैं सत्यनारायण राजू, जिन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए किया है डेब्यू?

Mar 23, 2025
08:16 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच में आंध्र प्रदेश के होनहार तेज गेंदबाज सत्यनारायण राजू MI की ओर से अपना IPL डेब्यू किया है। मेगा निलामी में MI ने राजू को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस पर अपने दल का हिस्सा बनाया था। आइए जानते हैं कौन है सत्यनारायण राजू और कैसा रहा है उनका प्रदर्शन।

प्रदर्शन

आंध्र प्रीमियर लीग में शानदार रहा था राजू का प्रदर्शन 

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज राजू ने 2024 आंध्र प्रीमियर लीग में अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट सर्किट में प्रसिद्धि हासिल की थी। रायलसीमा किंग्स के लिए खेलते हुए उन्होंने 7 मैचों में 6.15 की इकॉनमी से 8 विकेट चटकाए थे। इस लीग के अलावा, राजू ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2024-25 में भी शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने आंध्र प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और 26.85 की औसत और 8.23 की इकाॅनमी से 7 विकेट झटके थे।

प्रथम श्रेणी

कैसा रहा है राजू का प्रथम श्रेणी क्रिकेट करियर?

राजू की प्रतिभा सिर्फ टी-20 प्रारूप तक ही सीमित नहीं है, बल्कि उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में भी अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी 2024-25 में आंध्र प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया था, जहां उन्होंने 6 मैचों में 30.18 की औसत से 16 विकेट अपने नाम किए थे। राजू के नाम 9 लिस्ट-A और सात टी-20 विकेट भी हैं। सभी प्रारूपों में उनके लगातार अच्छे प्रदर्शन ने उन्हें IPL 2025 अभियान में MI के लिए एक मूल्यवान खिलाड़ी बनाया है।