Page Loader
IPL 2025: तिलक वर्मा ने RCB के खिलाफ जड़ा अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े
तिलक वर्मा ने RCB के खिलाफ जड़ा अर्धशतक (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: तिलक वर्मा ने RCB के खिलाफ जड़ा अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े

Apr 07, 2025
11:26 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 20वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (56) खेली। यह उनके IPL करियर का 7वां और RCB के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 26 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत MI की टीम पूरे समय मैच में बनी रही। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही तिलक की पारी और साझेदारी? 

222 रन का लक्ष्य लेकर उतरी MI को 79 रन के कुल स्कोर पर विल जैक्स (22) के रूप में तीसरा झटका लगा था। इसके बाद बल्लेबाजी पर आए तिलक ने सूर्यकुमार यादव (28) के साथ चौथे विकेट के लिए 20 और कप्तान हार्दिक पांड्या (42) के साथ 5वें विकेट के लिए 89 रन की अहम साझेदारी निभाई। तिलक पारी में 29 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों की मदद से 56 रन बनाकर आउट हुए।

करियर

कैसा रहा है तिलक का IPL करियर? 

तिलक ने 2022 में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक इस लीग में 43 मैच खेले चुके हैं, जिसकी 42 पारियों में उन्होंने 39.61 की औसत और 144.74 की स्ट्राइक रेट के साथ 1,307 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक 7 अर्धशतक भी जड़े हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 84 रन का रहा है। वह लीग में अब तक 101 चौके और 65 छक्के जमा चुके हैं।