Page Loader
IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने DC के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े
श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: श्रेयस अय्यर ने DC के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े

May 24, 2025
09:26 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के 66वें मुकाबले में पंजाब किंग्स (PBKS) के कप्तान श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (53) खेली। यह उनके IPL करियर का 26वां और DC के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 33 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस तूफानी पारी की बदौलत ही PBKS की टीम बड़े लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रही। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही श्रेयस की पारी और साझेदारी?

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी PBKS को 55 रन के कुल स्कोर पर जोश इंग्लिश (32) के रूप में दूसरा झटका लग गया था। इसके बाद श्रेयस ने नेहल वढेरा (16), शशांक सिंह (11) और मार्कस स्टोइनिस के साथ छोटी-छोटी साझेदारी कर स्कोर को 150 के पार पहुंचाया। इस दौरान उन्होंने अपना अर्धशतक भी पूरा किया। श्रेयस अपनी पारी में 34 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 53 रन बनाकर आउट हुए।

करियर

ऐसा रहा है अय्यर का IPL करियर

अय्यर ने 2015 में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के खिलाफ IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 128 मुकाबलों की इतनी ही पारियों में 33.79 की औसत और 132.13 की स्ट्राइक रेट से 3,615 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 26 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 97* रन रहा है। IPL 2025 में वह अब तक 13 मैचों में 48.80 की औसत से 488 रन बना चुके हैं। इसमें 5 अर्धशतक शामिल है।