Page Loader
IPL 2025: रुतुराज गायकवाड़ ने MI के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े
रुतुराज गायकवाड़ ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: रुतुराज गायकवाड़ ने MI के खिलाफ जड़ा तीसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े

Mar 23, 2025
10:36 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (52) खेली। यह उनके IPL करियर का 19वां और MI के खिलाफ तीसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 22 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत ही CSK की टीम शुरुआती झटके से उबरने में कामयाब रही। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर नजर डालते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही गायकवाड़ की पारी और साझेदारी?

CSK को 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 11 रन के स्कोर पर राहुल त्रिपाठी (2) के रूप में पहला झटका लग गया था। इसके बाद आए कप्तान गायकवाड़ ने रचिन रविंद्र के साथ पारी को आगे बढ़ाया और अपना अर्धशतक पूरा किया। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 37 गेंदों में 67 रन की साझेदारी हुई। गायकवाड़ अपनी पारी में 26 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्कों की मदद से 52 रन बनाकर आउट हुए।

करियर

कैसा रहा है गायकवाड़ का IPL करियर?

गायकवाड़ ने 2020 में राजस्थान रॉयल्स (RR) के खिलाफ IPL करियर का आगाज किया था। वह 67 मैच की 66 पारियों में लगभग 42 की औसत और 137 की स्ट्राइक रेट से 2,432 रन बना चुके हैं। इसमें 2 शतक और 19 अर्धशतक शामिल हैं। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 108 रन का रहा है। वह अब तक 37 कैच भी लपक चुके हैं। उन्हें 14 मैच में कप्तानी करते हुए 7 में जीत और 7 में हार मिली है।