NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / खेलकूद की खबरें / IPL 2025: ऋषभ पंत फिर से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते आएंगे नजर- रिपोर्ट 
    अगली खबर
    IPL 2025: ऋषभ पंत फिर से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते आएंगे नजर- रिपोर्ट 
    ऋषभ पंत IPL में दिल्ली का ही हिस्सा रहेंगे (तस्वीर: एक्स/ @RishabhPant17)

    IPL 2025: ऋषभ पंत फिर से दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते आएंगे नजर- रिपोर्ट 

    लेखन आदर्श कुमार
    Sep 21, 2024
    06:09 pm

    क्या है खबर?

    इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में दिल्ली कैपिटल्स (DC) के कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत DC के लिए ही अपना सफर जारी रखने वाले हैं।

    पंत और फ्रेंचाइजी के सह-मालिक पार्थ जिंदल के बीच हुई बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCC) ने अभी तक रिटेंशन नियमों का खुलासा नहीं किया है।

    इसके बावजूद माना जा रहा है कि पंत हर हाल में DC की पहली पसंद होने वाले हैं।

    रिपोर्ट

    किसी और टीम का हिस्सा नहीं होंगे पंत

    क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, पिछली मेगा नीलामी की तरह इस बार भी पंत DC के लिए सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले खिलाड़ी होंगे।

    पहले ये खबरें भी सामने आईं थी कि पंत अगले सीजन चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) जाने वाले हैं। इसके अलावा DC रोहित शर्मा को अपने दल में शामिल कर सकती है।

    अब इन सभी खबरों पर विराम लग गया है। पंत के अलावा कुलदीप यादव और अक्षर पटेल को भी DC रोक सकती है।

    प्रदर्शन

    IPL 2024 में कैसा था पंत का प्रदर्शन?

    चोटिल होने के कारण पंत 2023 का IPL सीजन नहीं खेले थे। 2024 में शानदार वापसी करते हुए उन्होंने 13 मैच में 2 बार नाबाद रहते हुए 446 रन बनाए थे। उनकी औसत 40.55 की रही थी।

    उन्होंने 155.40 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी। उनके बल्ले से 3 अर्धशतक निकले थे।

    पंत 2016 से इस फ्रेंचाइजी का हिस्सा हैं और उन्हें DC की टीम से ही इतनी पहचान मिली है।

    कोच 

    युवराज सिंह बन सकते हैं टीम के कोच 

    युवराज सिंह IPL 2025 में DC के कोच बन सकते हैं। DC इस स्टार ऑलराउंडर के संपर्क में है। युवराज दिल्ली के लिए खेल भी चुके हैं।

    रिकी पोटिंग पिछले 7 साल से DC के कोच थे। अब वह पंजाब किंग्स (PBKS) के कोच बन गए हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो पिछले 3 सीजन से प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई DC नए सिरे से सबकुछ चाहती है। युवराज को बतौर मुख्य कोच जोड़ना इसी क्रम का हिस्सा है।

    सीजन

    IPL 2024 में कैसा था DC का प्रदर्शन?

    IPL 2024 में DC 14 अंको के साथ अंक तालिका में छठे पायदान पर रही थी। DC की नेट रन रेट खराब (-0.377) रही, जिसका खामियाजा उसे प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होकर चुकाना पड़ा था।

    दिलचस्प रूप से DC की टीम इस लीग इतिहास में कोई खिताब नहीं जीत पाई है। उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 और 2020 में आया था, जब टीम उपविजेता रही थी।

    इसके अलावा DC की टीम 2 बार सेमीफाइनल में भी पहुंची है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    इंडियन प्रीमियर लीग
    टी-20 क्रिकेट
    ऋषभ पंत
    क्रिकेट समाचार

    ताज़ा खबरें

    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम

    इंडियन प्रीमियर लीग

    IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद के लिए इस संस्करण क्या अच्छा और बुरा रहा? IPL 2024
    IPL 2024 में ये रही हैं सर्वश्रेष्ठ 5 पारियां, आंकड़ों के साथ जानिए  IPL 2024
    IPL 2024: हर्षल पटेल ने जमाया 'पर्पल कैप' पर कब्जा, बनाया यह खास रिकॉर्ड हर्षल पटेल
    IPL 2024: सुनील नरेन बने 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर', जानिए किसे मिला कौन-सा अवॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स

    टी-20 क्रिकेट

    यूपी टी-20 लीग: रिंकू सिंह ने खेली तूफानी कप्तानी पारी, टीम को ऐसे दिलाई जीत रिंकू सिंह
    इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया: टी-20 सीरीज की टीमें, कार्यक्रम और अन्य सभी अहम बातें  इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    स्मृति मंधाना WBBL में फिर से खेलते हुए आएंगी नजर, एडिलेड स्ट्राइकर्स में हुई शामिल  स्मृति मंधाना
    वेस्टइंडीज ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप, ये बने रिकॉर्ड्स वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम

    ऋषभ पंत

    महेंद्र सिंह धोनी के साथ टेनिस खेलते नजर आए ऋषभ पंत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल इंडियन प्रीमियर लीग
    केएल राहुल बने दक्षिण अफ्रीका में एक टेस्ट पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर केएल राहुल
    केएल राहुल ने विदेशी जमीं पर जड़ा टेस्ट शतक, महेंद्र सिंह धोनी के क्लब में शामिल भारतीय क्रिकेट टीम
    #NewsBytesExplainer: ऋषभ पंत को ठगने वाला पूर्व क्रिकेटर मृणांक सिंह कौन है, उसने कैसे ठगी की? दिल्ली

    क्रिकेट समाचार

    महिलाओं के टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम, कार्यक्रम और अन्य सभी अहम जानकारी महिला क्रिकेट विश्व कप
    टेस्ट क्रिकेट: जानिए कब-कब बल्लेबाज 299 और 199 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर नाबाद रहे टेस्ट क्रिकेट
    न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए श्रीलंका ने घोषित की अपनी प्लेइंग इलेवन न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    विराट कोहली और गौतम गंभीर एक साथ इंटरव्यू में आए नजर, BCCI ने साझा किया वीडियो  विराट कोहली
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025