Page Loader
IPL 2025: रजत पाटीदार ने MI के खिलाफ जड़ा अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े
रजत पाटीदार ने खेली शानदान अर्धशतकीय पारी (तस्वीर: एक्स/@IPL)

IPL 2025: रजत पाटीदार ने MI के खिलाफ जड़ा अपना दूसरा अर्धशतक, जानिए आंकड़े

Apr 07, 2025
09:16 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कप्तान रजत पाटीदार ने मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी (64) खेली। यह उनके IPL करियर का 9वां और MI के खिलाफ दूसरा अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने केवल 25 गेंदों में पूरा किया। उनकी इस पारी की बदौलत RCB की टीम मैच में 200 से अधिक का स्कोर खड़ा करने में सफल रही। आइए उनकी पारी और आंकड़े जानते हैं।

बल्लेबाजी

कैसी रही पाटीदार की पारी को साझेदारी?

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB को 95 रन के कुल स्कोर पर देवदत्त पडिक्कल (37) के रूप में दूसरा झटका लगा था। इसके बाद बल्लेबाजी पर आए पाटीदार ने विराट कोहली (67) के साथ तीसरे विकेट के लिए 48 रन की साझेदारी निभाई। इसी तरह उन्होंने जितेश शर्मा (40*) के साथ 5वें विकेट के लिए 69 रन की अहम साझेदारी निभाई। पाटीदार 32 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 64 रन बनाकर आउट हुए।

करियर

कैसा रहा है पाटीदार का IPL करियर?

पाटीदार ने 2021 में MI के खिलाफ ही अपने IPL करियर का आगाज किया था। वह अब तक 21 मैच की 28 पारियों में 35.56 की औसत और 161.34 की स्ट्राइक रेट से 960 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतकों के अलावा 1 शतक जड़ा है। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 112 रन का रहा है। इसी तरह उन्होंने 79 टी-20 मैचों में 38.60 की औसत और 158.75 की स्ट्राइक रेट से 2,624 रन अपने नाम किए हैं।