Page Loader
IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को लगी चोट 
राहुल द्रविड़ चोटिल हो गए हैं (तस्वीर: एक्स/@rajasthanroyals)

IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स को लगा बड़ा झटका, मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को लगी चोट 

Mar 12, 2025
05:06 pm

क्या है खबर?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 से पहले राजस्थान रॉयल्स (RR) को लेकर एक बुरी खबर सामने आई है। टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ चोटिल हो गए हैं। RR ने खुद इस खबर की पुष्टि की है। द्रविड़ को ये चोट क्रिकेट खेलने के दौरान लगी। RR ने द्रविड़ की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कर इसकी जानकारी दी है। तस्वीर में द्रविड़ के बाएं पैर पर प्लास्टर बंधा हुआ है। इसी सीजन द्रविड़ RR के मुख्य कोच बने हैं।

वापसी

कब होगी द्रविड़ की वापसी ?

द्रविड़ 12 मार्च को कैंप से जुड़ सकते हैं। बता दें कि RR से कोच के रूप में 2 सीजन जुड़े रहने के बाद साल 2016 में द्रविड़ दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) में चले गए थे। ऐसे में उन्हें फ्रेंचाइजी क्रिकेट में कोचिंग करने का अच्छा अनुभव है। RR के कप्तान संजू सैमसन हैं। अंडर-19 के दिनों से द्रविड़ की निगरानी में सैमसन खेले हैं। इन दोनों के बीच अच्छा तालमेल है जो टीम के काम आ सकता है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें द्रविड़ की तस्वीर